फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Umesh Pal Hatyakand Police interrogated atiq brother Ashraf henchman Lalla Gaddi after his arrest

Umesh Pal Hatyakand: नाटकीय ढंग से लल्ला गद्दी की गिरफ्तारी के बाद दिनभर हुई पूछताछ, चौंकाने वाला कुबूलनामा

Wed, 22 Mar 2023 10:51 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 22 Mar 2023 10:51 AM IST
सार

बरेली जिला जेल में बंद अशरफ के साले सद्दाम का दोस्त लल्ला गद्दी मुकदमे में नामजद होने के बाद से ही फरार था। सोमवार रात 11 बजे नाटकीय ढंग से लल्ला की गिरफ्तारी की गई। लल्ला पुल के नीचे पहुंचा। यहां से कुछ कॉल की गईं। थोड़ी देर में एसओजी प्रभारी सुनील शर्मा सरकारी गाड़ी से पहुंचे और लल्ला को साथ ले गए।

विज्ञापन
Umesh Pal Hatyakand Police interrogated atiq brother Ashraf henchman Lalla Gaddi after his arrest
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी लल्ला गद्दी और आरिफ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सेटेलाइट तिराहे से सोमवार रात गिरफ्तारी के बाद मंगलवार को पूरे दिन अशरफ के गुर्गे लल्ला गद्दी से पूछताछ की गई। बिथरी थाने में लिखापढ़ी के बाद लल्ला और पीलीभीत निवासी आरिफ को देर रात जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


बरेली जिला जेल में बंद अशरफ के साले सद्दाम का दोस्त लल्ला गद्दी मुकदमे में नामजद होने के बाद से ही फरार था। सोमवार रात 11 बजे नाटकीय ढंग से लल्ला की गिरफ्तारी की गई। लल्ला पुल के नीचे पहुंचा। यहां से कुछ कॉल की गईं। थोड़ी देर में एसओजी प्रभारी सुनील शर्मा सरकारी गाड़ी से पहुंचे और लल्ला को साथ ले गए। इस घटनाक्रम का वीडियो भी वायरल किया गया।
विज्ञापन


मंगलवार को पूरे दिन अधिकारियों ने लल्ला गद्दी के बारे में मीडिया से बात नहीं की। शाम को लल्ला को बिथरी थाने ले जाकर लिखापढ़ी कराई गई और गिरफ्तारी की बात अधिकारियों ने स्वीकार कर ली। लल्ला को सेटेलाइट तिराहे से रात 11 बजे उसी तरह गिरफ्तार दिखाया गया जो वीडियो में दिख रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही पीलीभीत के फीलखाना मोहल्ला निवासी आरिफ की गिरफ्तारी भी पुलिस ने स्वीकार कर ली। दोनों को देर रात कोर्ट में पेश कर दोनों को जेल भेज दिया गया। सूत्रों के मुताबिक दोनों आरोपियों को पुलिस ने पुलिस लाइन के एसओजी कार्यालय में रखकर पूछताछ की। विवेचक सीओ तृतीय आशीष प्रताप सिंह ने आरोपियों के बयान भी लिए।

कस्टडी रिमांड लेगी पुलिस
एसपी सिटी ने बताया कि केस के लिहाज से लल्ला गद्दी की गिरफ्तारी और कुबूलनामा खास तथ्य हैं। पुलिस चाहती है कि कोर्ट आरोपी का पुलिस कस्टडी रिमांड दे दे, ताकि उसे जेल व अन्य स्थानों पर ले जाकर जानकारी जुटाई जा सके। इसके लिए कोर्ट से अनुरोध किया जाएगा।


यह भी पढ़ें: Umesh Pal Murder: यहां की स्पेशल बिरयानी का दीवाना है अतीक का भाई अशरफ, अक्सर लाता था आरिफ; प्रॉपर्टी डीलर...

 

लल्ला गद्दी और आरिफ को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों के ही अशरफ व सद्दाम से संबंध की पुष्टि हुई है। इन्होंने कई अहम बातें बताई हैं जो अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए भी महत्वपूर्ण साबित हो सकती हैं। - राहुल भाटी, एसपी सिटी बरेली
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed