फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   two youths including the son of district panchayat member died in road accident

बरेली में दर्दनाक हादसा: जिला पंचायत सदस्य के बेटे समेत दो की मौत, आठ दिन बाद थी शादी, कार्ड बांटने निकला था

Thu, 07 Nov 2024 10:29 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 07 Nov 2024 10:29 AM IST
सार

Bareilly Road Accident News: बरेली के बिथरी चैनपुर क्षेत्र में बड़ा बाइपास पर बुधवार शाम हुए हादसे में मरने वाले युवकों की पहचान काफी देर बाद हो सकी। दोनों युवक रामपुर के रहने वाले थे। इनमें एक युवक जिला पंचायत सदस्य का पुत्र था। 27 नवंबर को उसकी शादी होनी थी। 

विज्ञापन
two youths including the son of district panchayat member died in road accident
बरेली में बड़ा बाइपास पर हुआ दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में दोस्त के साथ अपनी शादी के कार्ड बांटने निकले रामपुर के जिला पंचायत सदस्य के बेटे की कार बड़ा बाइपास पर हादसे का शिकार हो गई। बिथरी थाना क्षेत्र में कोई वाहन उनकी कार को रौंदता चला गया। घटना में दोनों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कुछ देर जाम भी लगा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को हटवाकर जाम खुलवाया। 

विज्ञापन

 
बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे यह हादसा आलमपुर मोड़ के पास हुआ। बताते हैं कि कोई वाहन कार को रौंदते हुए निकल गया, इससे अनियंत्रित कार डिवाइडर फांदकर दूसरी ओर जा पहुंची। शाहजहांपुर से रामपुर की ओर जा रही कार क्षतिग्रस्त हो गई। इसमें बैठे दो युवकों ने दम तोड़ दिया। थोड़ी ही देर में यहां आसपास के ग्रामीण आ गए। फिर बिथरी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन


बरेली पुष्पेंद्र हत्याकांड: 10 लोगों पर रिपोर्ट, जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर भी नामजद; जानें अब तक की कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी देर बाद हो सकी पहचान 
कार में शादी के कार्ड पड़े थे। इसमें पड़े नंबरों पर कॉल करके काफी देर बाद शवों की पहचान हो सकी। इनमें 26 वर्षीय हिमांशु सिंह और जागृत प्रताप सिंह न्यू गंगापुर आवास विकास कॉलोनी रामपुर के निवासी थे। सूचना पर इनके परिवार के लोग आ गए जो बदहवास थे और कुछ बता नहीं पा रहे थे। 

पता लगा कि हिमांशु रामपुर के सैद नगर से जिला पंचायत सदस्य चौधरी देवेंद्र के इकलौते पुत्र थे। 27 नवंबर को उनकी शादी होनी थी। जाग्रत प्रताप सिंह हिमांशु के करीबी दोस्त थे और दोनों लोग शादी के कार्ड बांटकर घर लौट रहे थे। 

कार की छत काटकर निकाले शव
हादसे के करीब आधा घंटा बाद पुलिस मौके पर पहुंच सकी जबकि बिथरी थाना मौके से करीब दो किमी की दूरी पर ही है। इस दौरान शवों को बाहर निकालना मुमकिन नहीं हो पा रहा था। तब पुलिस को जेसीबी बुलानी पड़ी। जेसीबी व कटर की मदद से कार की छत काटकर दोनों के शव बाहर निकाले गए।

वनवे किया यातायात
बड़ा बाइपास पर जिस जगह हादसा हुआ वहां लखनऊ-दिल्ली दिशा के वाहन जाते हैं। ऐसे में हादसे के दौरान कुछ देर को मौके पर जाम की स्थिति बनी। तब पुलिस ने कुछ देर को यातायात वनवे कर दिया। सीओ हाईवे नितिन कुमार ने बताया कि मौके पर स्थिति नियंत्रित है। मृतकों के परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट लिख ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed