{"_id":"67d33450257166e642033704","slug":"two-youths-died-and-four-were-injured-in-a-road-accident-faridpur-news-c-188-1-sbly1013-101751-2025-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, चार घायल
Fri, 14 Mar 2025 01:08 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 14 Mar 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
फरीदपुर (बरेली)। फरीदपुर-बीसलपुर रोड पर ढकनी पुल के पास दो बाइकें टकराने के बाद पीछे से आ रही तीसरी बाइक भी क्षतिग्रस्त वाहनों की चपेट में आने के बाद गिर गई। हादसे में फरीदपुर थाना क्षेत्र के चंदोखा टोड़ी गांव निवासी दीपू पुत्र बृजपाल (20) व योगराज पुत्र बाबूराम (35) की मौके पर ही मौत हो गई।
टांडा सिकंदरपुर निवासी वीरेश पुत्र सदामी और तीसरी बाइक चला रहे बीसलपुर थाना क्षेत्र के सितारगंज गांव निवासी सर्वेश के साथ ही उनका 12 वर्षीय बेटा आदित्य व 10 वर्षीय बृजमोहन घायल हुए हैं।
हादसा देर शाम हुआ। राहगीरों की सूचना पर पहुंची डायल 112 ने सभी को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। तीनों ही बाइकों पर सवार लोगों ने हेलमेट नहीं पहना था। इंस्पेक्टर ने बताया कि बच्चों को छोड़कर अन्य के नशे में होने की बात सामने आई है। घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों को सूचना देने के साथ ही शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाए गए हैं।