{"_id":"67c5783d5d48164c9c0c0b73","slug":"two-youths-arrested-on-charges-of-smuggling-police-nabbed-six-gamblers-in-cbganj-2025-03-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: तस्करी के आरोप में दो युवक गिरफ्तार, 2.25 किलो गांजा बरामद; सीबीगंज में पुलिस ने छह जुआरी दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: तस्करी के आरोप में दो युवक गिरफ्तार, 2.25 किलो गांजा बरामद; सीबीगंज में पुलिस ने छह जुआरी दबोचे
Mon, 03 Mar 2025 03:10 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 03 Mar 2025 03:10 PM IST
सार
बरेली में पुलिस ने रविवार रात गश्त के दौरान दो युवकों को पकड़ा, जिनसे 2.25 किलो गांजा बरामद हुआ है उधर, सीबीगंज में पुलिस ने जुआ खेलते छह लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सीबीगंज में पकड़े गए आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान के दौरान दो युवकों को गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 2.25 किलो गांजा, नकदी और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, रविवार देर रात गश्त के दौरान दो संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर घबरा गए और भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया। पूछताछ करने पर युवकों ने कबूल किया कि वे गांजा बेचने का काम करते हैं।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपियों ने अपना नाम हिकमत अली निवासी शीशगढ़ और ताहिर निवासी भोजीपुरा बताए। हिकमत अली के पास से 1.25 किलो गांजा, एक मोबाइल फोन और 300 रुपए नकद बरामद हुए, जबकि ताहिर के पास से एक किलो गांजा, मोबाइल फोन और 1,200 रुपए नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया और बरामद माल को सील कर दिया। आरोपियों ने कबूल किया कि वे राहगीरों को गांजा बेचते थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सीबीगंज में छह जुआरी पकड़े गए
'खाकी साथी बरेली पुलिस इन्फोलाइन' पर मिली सूचना पर पुलिस ने सीबीगंज थाना क्षेत्र में बंडिया रोड से छह लोगों को गिरफ्तार किया। ये लोग पाकड़ के पेड़ के नीचे जुआ खेल रहे थे। आरोपियों से ताश के पत्ते और 10740 रुपये नकद बरामद हुए।
ये आरोपी पकड़े गए
1. महेंद्रपाल पुत्र जुक्खीराम निवासी ग्राम बंडिया, थाना सीबीगंज, बरेली
2. जीशान पुत्र गुलशेर निवासी ग्राम तिलियापुर
3. नबीरूद्दीन पुत्र बशीरुद्दीन निवासी ग्राम तिलियापुर
4. भूपेंद्र कुमार पुत्र रोशनलाल निवासी ट्यूलिया
5. वीरपाल पुत्र मूलचंद्र निवासी ग्राम टयूलिया
6. नसीरूद्दीन पुत्र मोहम्मद साबिर निवासी ग्राम तिलियापुर