{"_id":"698411b8efa070729e0e39f2","slug":"two-young-men-surrounded-an-iti-student-on-the-road-and-shot-him-in-bareilly-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दो युवकों ने रास्ते में घेरकर आईटीआई छात्र को गोली मारी, आठ दिन पहले हुआ था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दो युवकों ने रास्ते में घेरकर आईटीआई छात्र को गोली मारी, आठ दिन पहले हुआ था विवाद
Thu, 05 Feb 2026 09:13 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 05 Feb 2026 09:13 AM IST
सार
बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में साईं मंदिर के पास दो युवकों ने आईटीआई के छात्र को घेर लिया। उससे मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर एक आरोपी ने तमंचे से छात्र पर गोली मार दी। छर्रे लगने से छात्र घायल हो गया।
विज्ञापन
घायल छात्र से जानकारी करते पुलिसकर्मी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में आठ दिन पहले छात्रों के बीच हुए विवाद की रंजिश में बुधवार रात प्रेमनगर थाना क्षेत्र में साईं मंदिर के पास दो युवकों ने आईटीआई छात्र को घेर लिया। उससे मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर गोली मार दी। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
बहेड़ी निवासी राहुल गंगवार सीबीगंज स्थित आईटीआई का छात्र है। यहां वह प्रेमनगर थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में किराये के मकान में बहन के साथ रहता है। उसकी बहन निजी मेडिकल कॉलेज में नर्स है। राहुल ने पुलिस को बताया कि आठ दिन पहले उसके मौसेरे भाई आशीष का मनोज के भाई से झगड़ा हो गया था। तब राहुल ने आशीष का साथ दिया था। दोनों पक्षों ने सीबीगंज थाने में तहरीर दी तो पुलिस ने समझौता करा दिया। तब मनोज को थाने में माफी मांगनी पड़ी थी। इसी को लेकर वह रंजिश मान बैठा था।
विज्ञापन
सिर पर सटाया था तमंचा
बुधवार रात साढ़े नौ बजे राहुल अपने किराये के मकान के लिए लौट रहा था। रास्ते में मनोज और उसके साथी उदय ने साईं मंदिर के पास उसे घेर लिया। दोनों ने उसके सिर पर तमंचा लगाकर मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की। उसने विरोध करते हुए खुद को बचाया तो तमंचे से गोली चल गई। इससे उसके सीने में कई छर्रे लग गए। इंस्पेक्टर प्रेमनगर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन