फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two women smugglers arrested with Ganja and Smack

गांजा और स्मैक के साथ दो महिला तस्कर गिरफ्तार

Mon, 23 Nov 2020 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Two women smugglers arrested with Ganja and Smack
इज्जतनगर थाने में आरोपी महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

एक महिला का पति भी करता है स्मैक की सप्लाई, पुलिस देखकर भागा
विज्ञापन

महिला दरोगा ने काफी दूर तक दौड़ लगाई तो पकड़ में आई एक महिला तस्कर

बरेली। इज्जतनगर पुलिस ने दो महिला तस्करों को गिरफ्तार करके उनके पास से करीब दो किलो गांजा व 15 ग्राम स्मैक बरामद की है। उन्हें जेल भेजा गया है। इनसे पूछताछ कर मादक पदार्थ तस्करी के धंधे में लिप्त बड़े तस्करों की जानकारी जुटाई गई है। एक महिला का पति भी स्मैक सप्लाई करता था, जो मौका देखकर भाग गया।

सैदपुर हॉकिंस की बीडीए कॉलोनी की नाजिया उर्फ पूजा पत्नी राहुल और नगरिया कलां की खुशनुमा पत्नी अकरम लंबे समय से डोडा और स्मैक बेचने का काम कर रही थीं। राहुल और अकरम स्मैक सप्लाई करते हैं। इंस्पेक्टर केके वर्मा ने सूचना मिलने पर दरोगा रीता तेवतिया और प्रवीण कुमार की टीम को आरोपियों की धरपकड़ में लगाया। टीम ने प्रेम नर्सरी के पास से गुजर रही नाजिया को शक होने पर रोका तो वह तेजी से आगे बढ़ गई। इसके बाद महिला दरोगा रीता तेवतिया ने दौड़कर उसका पीछा किया और आगे जाकर नाजिया को पकड़ लिया। तलाशी ली तो उसके पास से दो किलो गांजा और करीब 17 हजार रुपये बरामद हुए। दूसरी महिला खुशनुमा को सैदपुर हॉकिंस की बीडीए कॉलोनी के पास पकड़ा। उसके पास से 15 ग्राम स्मैक और करीब साठ हजार रुपये बरामद हुए। इंस्पेक्टर केके वर्मा ने बताया कि दोनों महिलाएं लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी का काम कर रही थीं। इनमें नाजिया उर्फ पूजा का पति राहुल बेरोजगार है और पत्नी के साथ मादक पदार्थ बेचने का धंधा करता है। कार्रवाई के दौरान वह मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed