फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two teenagers who went out to play went missing, found roaming in Ayodhya

Bareilly News: खेलने निकले दो किशोर लापता, अयोध्या में घूमते मिले

Sun, 30 Nov 2025 02:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
Two teenagers who went out to play went missing, found roaming in Ayodhya
सीसी फुटेज के सहारे पुलिस ने खोजा, पहले भी घर से भाग चुके हैं दोनों
विज्ञापन

बरेली। बारादरी इलाके में घर से खेलने निकले दो किशोर लापता हो गए। गुमशुदगी दर्ज कर बारादरी पुलिस ने तलाश शुरू की तो दोनों अयोध्या में घूमते मिले। दोनों की उम्र 12 साल के करीब है। दोनों पहले भी घर से भाग चुके हैं।

रोहली टोला पुराना शहर निवासी अनिल गुप्ता ने बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय को बताया कि 27 नवंबर को उनका बेटा सनी देव गुप्ता अपने दोस्त शिब्बू के साथ खेलने गया था। इसके बाद दोनों घर नहीं लौटे। बारादरी इंस्पेक्टर ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर दोनों की तलाश की गई। दोनों के पास मोबाइल फोन नहीं था तो सीसी फुटेज देखी गई। पता लगा कि दोनों ई-रिक्शा पर बैठकर जंक्शन तक पहुंचे हैं। फिर उनका नया फुटेज मिला, जिसमें दोनों अयोध्या जाने वाली ट्रेन में बैठते दिखे। पुलिस इसी तरह पीछा करती रही। 29 नवंबर को दोनों अयोध्या में घूमते मिले। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed