{"_id":"6a987c5f332a0289340e1b03","slug":"two-special-trains-to-run-from-ayodhya-and-varanasi-to-anand-vihar-bareilly-news-c-4-bly1015-958637-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अयोध्या-वाराणसी से आनंद विहार के लिए चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अयोध्या-वाराणसी से आनंद विहार के लिए चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें
Thu, 03 Sep 2026 01:13 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जन्माष्टमी पर रेलवे अयोध्या कैंट और वाराणसी से आनंद विहार के बीच स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। दोनों ट्रेनों का ठहराव बरेली जंक्शन पर होगा।
सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि 04213 अयोध्या कैंट-आनंद विहार स्पेशल तीन सितंबर को शाम 6:20 बजे अयोध्या कैंट से रवाना होगी। ट्रेन रात 12:55 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी। यहां से मुरादाबाद, हापुड़ और गाजियाबाद होते हुए ट्रेन अगले दिन सुबह 6:10 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में 04214 आनंद विहार-अयोध्या कैंट स्पेशल चार सितंबर को सुबह 8:20 बजे चलेगी। यह दोपहर 1:13 बजे बरेली पहुंचेगी और रात 9:35 बजे अयोध्या कैंट पहुंचेगी।
04217 वाराणसी-आनंद विहार स्पेशल तीन सितंबर को अपराह्न 3:40 बजे वाराणसी से चलेगी। रात 1:08 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी। यहां से मुरादाबाद, हापुड़ और गाजियाबाद होते हुए अगले दिन सुबह 7:10 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में 04218 आनंद विहार-वाराणसी स्पेशल चार सितंबर को सुबह 8:30 बजे रवाना होगी और दोपहर 1:28 बजे बरेली पहुंचेगी। ट्रेन रात 12:25 बजे वाराणसी पहुंचेगी।
-- -
चार विशेष ट्रेनों के फेरे बढ़ाए
बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे ने बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली के बीच संचालित चार विशेष ट्रेनों के फेरे बढ़ाए हैं। विस्तारित अवधि में ट्रेनों का मार्ग, समय, ठहराव और रैक संरचना यथावत रहेगी। पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष ट्रेन का संचालन अब 30 नवंबर तक रोजाना होगा। 02564 नई दिल्ली-बरौनी विशेष ट्रेन का संचालन एक दिसंबर तक जारी रहेगा। इसी तरह 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष ट्रेन 30 नवंबर तक और 02570 नई दिल्ली-दरभंगा विशेष ट्रेन एक दिसंबर तक संचालित की जाएगी।