फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two smugglers carrying fake notes worth 51 thousand arrested in Bareilly

Bareilly News: होली के मौके पर बाजार में खपाए जाने थे नकली नोट, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Mon, 10 Mar 2025 10:43 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 10 Mar 2025 10:43 AM IST
सार

बरेली में पुलिस ने नकली नोटों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से बड़ी संख्या में नकली नोट बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन
Two smugglers carrying fake notes worth 51 thousand arrested in Bareilly
आरोपी यासीन और अनमोल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी में रविवार शाम पुलिस ने मिलिट्री इंटेलिजेंस बरेली इकाई की सूचना पर नकली नोटों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी बाजार में नकली नोट खपाने ले जा रहे थे। आरोपियों से सौ के 514 नकली नोट बरामद किए गए। इनका सरगना डंपी फरार हो गया है, जिसकी तलाश में टीम लगी है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी फतेहगंज पश्चिमी प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि रविवार शाम सूचना मिली कि टिटौली से सोरहा रोड पर दो लोग पैदल जा रहे हैं। इनके पास नकली नोट हैं जो इन्हें सोरहा की बाजार में खपाने हैं। पुलिस टीम ने पीछा किया तो दोनों भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बदायूं में मुठभेड़: प्रधान का बेटा समेत तीन गिरफ्तार, गोली लगने से दो घायल, मासूम बच्ची का किया था अपहरण
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पूछताछ के दौरान एक ने अपना नाम यासीन बताया। वह थाना क्षेत्र के गांव खरसैनी का मूल निवासी है जो हाल में गांव टिटौली में रहता है। जबकि दूसरा थाना भोजीपुरा के कस्बा धौराटांडा निवासी अनमोल गुप्ता निकला। तलाशी लेने पर दोनों के पास से 100 के 514 नकली नोट यानि 51 हजार 400 रुपये बरामद किए गए। 

सरगना डंपी तीस हजार असली के बदले देता था एक लाख के नकली नोट
थाने में पुलिस ने इन दोनों से पूछताछ की तो इनके सिंडीकेट का पता लगा। इन्होंने बताया कि वह नकली नोट सोरहा की बाजार में खपाने जा रहे थे। उनको यह नोट थाना भोजीपुरा के गांव चिठिया जगन्नाथपुर निवासी डंपी ने दिए थे। बताया कि 30 हजार असली नोट के बदले एक लाख नकली नोट देता है। इस तरह वह नकली नोटों को साप्ताहिक बाजारों व अन्य जगह खपाते हैं। 

एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि दोनों आरोपियों के पास नकली नोट बरामद किए गए हैं। इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उन्होंने नकली नोट बेचने वाले डंपी के बारे में जानकारी दी है। उसकी गिरफ्तारी को भी पुलिस टीम लगाई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed