फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two sisters were attacked by goons in Bareilly

Bareilly News: शादी में शामिल होने आई बहनों पर दबंगों ने किया हमला, पथराव-फायरिंग कर फैलाई दहशत

Mon, 09 Jun 2025 05:48 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 09 Jun 2025 05:48 PM IST
सार

बरेली के सुभाषनगर क्षेत्र में दो बहनों पर दबंगों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने पथराव करने के साथ हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाई। 

विज्ञापन
Two sisters were attacked by goons in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सुभाषनगर क्षेत्र में अपने ममेरे भाई की शादी में शामिल होने आई दो बहनों पर हमला कर दिया गया। आरोपियों ने बचाने आए भाई का सिर फोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस के सामने हवाई फायरिंग और पथराव कर दबंगों ने मोहल्ले में दहशत फैला दी। घायल के मामा ने सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


तिलक कॉलोनी निवासी शेरसिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके बेटे की शादी में शामिल होने उनकी शादीशुदा भांजी रूबी निवासी हल्द्वानी और कंचन निवासी लखनऊ अपने घर आई थीं। इसी दौरान मोहल्ले के रितिक, जितेंद्र, शरद, अरुण और लालू गाली देने लगे। मना करने पर रूबी और कंचन की पिटाई की। विरोध करने पर रूबी के भाई रमेश का सिर फोड़ दिया। 
विज्ञापन


सूचना पर शेरसिंह पहुंचे तो हमलावर भाग गए। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिये भेजा। आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में हमलावरों ने हवाई फायरिंग करने के साथ ही पथराव भी किया था। सुभाषनगर थाने में शेरसिंह की ओर से आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आर्मी कैंटीन में नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपये ठगे
आर्मी कैंटीन में नौकरी लगवाने का झांसा देकर हाफिजगंज के युवक से लाखों रुपये ठग लिए गए। कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। हाफिजगंज थाने के हरहरपुर मटकली के गांव कमुआ निवासी प्रवेश कुमार बेरोजगार है। प्रवेश के दोस्त विजेंद्र ने कैंट निवासी रामबहोरन और उसके पुत्र अमन से मिलवाया। 

रामबहोरन ने बताया कि वह एमईएस में तैनात है। रामबहोरन ने आर्मी कैंटीन में नौकरी लगवाने का झांसा देकर साढ़े सात लाख रुपये ले लिए। रामबहोरन ने प्रवेश को फर्जी नियुक्ति पत्र भेज दिया। रुपये मांगने पर रामबहोरन ने जान से मारने की धमकी दी। डीआईजी के आदेश पर कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed