{"_id":"6349c13eb5a78605ad40aacb","slug":"two-sister-attempted-to-gang-rape-in-bareilly-bareilly-news-bly50084595","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: खेत पर गईं दो बहनों से सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश, आरोपियों ने बचाव में गए लोगों पर की फायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: खेत पर गईं दो बहनों से सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश, आरोपियों ने बचाव में गए लोगों पर की फायर
Sat, 15 Oct 2022 01:36 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 01:36 AM IST
सार
आरोप है कि आरोपियों ने दोनों बहनों को पकड़ लिया और सामूहिक दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगे। शोर शराबा सुनकर आसपास मौजूद लोग पहुंचे तो आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
बरेली में खेत पर गईं दो नाबालिग बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश की गई है। इस मामले में भूमाफिया और हिस्ट्रीशीटर समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बहनों ने आरोपियों पर जान से मारने की नीयत से फायर करने का भी आरोप लगाया है। इज्जतनगर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
सीबीगंज थाना क्षेत्र की रहनेे वाली बहनों की ओर से दर्ज रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों बहनें 10 अक्तूबर की शाम इज्जतनगर के महलऊ में अपने खेत पर गईं थीं। इसी दौरान सुर्खा बानखाना का रहने वाला भूमाफिया मोहसिन अपने साथी हस्सरान, मोनिश, हिस्ट्रीशीटर फुरकान उर्फ मोंटू, कमल सैनी और इमरान के साथ कार से वहां पहुंच गया। इन लोगों ने दोनों बहनों को पकड़ लिया और सामूहिक दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगे।
विज्ञापन
शोर शराबा सुनकर आसपास मौजूद लोग पहुंचे तो आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। इसके बाद आरोपी कार से भाग गए। इज्जतनगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या की कोशिश, छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। इज्जतनगर इंस्पेक्टर दयाशंकर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के एक मामले में वांछित है मोहसिन
पीड़ित बहनों की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में आरोपी मोहसिन और उसके गैंग के खिलाफ पहले से दर्ज मुकदमों का भी जिक्र किया गया है। मोहसिन को महाराष्ट्र के चिनचोर मामले में वांछित बताया गया है। इसके अलावा प्रेमनगर और इज्जतनगर थाने में भी उसके खिलाफ आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। इनमें गोवध अधिनियम के साथ ही रंगदारी, हत्या की कोशिश और लूट के मुकदमे शामिल हैं।