फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two percent sports quota will be applicable in all the divisions of the province

सूबे के सभी विभागों में लागू होगा दो फीसद खेल कोटा

Sun, 15 Oct 2017 01:26 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Sun, 15 Oct 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
Two percent sports quota will be applicable in all the divisions of the province
ख्‍ाेल मंत्री

विज्ञापन
अभी तक कुछ ही विभागों में खेल कोटे के तहत नौकरी मिलती है लेकिन अब सूबे की सरकार प्रदेश के सभी सरकारी विभागों में खेल कोटा लागू करने जा रही है। जल्द ही सभी विभागों में दो प्रतिशत खेल कोटा अनिवार्य हो जाएगा। यह जानकारी यहां प्रदेश के खेल मंत्री चेतन चौहान ने दी। वह यहां एक कार्यक्रम में भाग लेने आए हुए थे।
खेल मंत्री चेतन चौहान ने यहां सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जल्द ही पुलिस विभाग में सवा लाख भर्तियां होनी है जिसमें खिलाड़ियों के लिए दो फीसदी स्पोर्ट्स कोटा लागू किया जाएगा। खेल मंत्री ने कहा कि इंटरनेशनल चैंपियनशिप में अपनी प्रतिभा दिखाने वाले खिलाड़ियों को क्लास थ्री की नहीं बल्कि क्लास टू की नौकरी दी जाएगी। प्रदेश सरकार एशियाड और कॉमनवेल्थ जैसे अंतरराष्ट्रीय खेलों में जीतने वाले खिलाड़ियों को छह, चार और दो करोड़ रुपये की धनराशि भी देगी। खेल के दौरान जिन खिलाड़ियों को चोट लगती है उनका पूरा इलाज अब प्रदेश सरकार की ओर से कराया जाएगा। लखनऊ, वाराणसी और मेरठ में इसके लिए सेंटर भी खोले जाएंगे। 
विज्ञापन


सभी मंडलों में बनेगा हॉकी के लिए एस्ट्रोटर्फ 
खेल मंत्री ने बताया कि सभी मंडलों में हॉकी के लिए एस्ट्रोटर्फ बनाया जाएगा। बरेली में स्टेडियम की पीछे की जमीन पर एस्ट्रोटर्फ बनाने के लिए विचार चल रहा है। एस्ट्रो टर्फ मिलने से खिलाड़ियों का खेल बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि युवा कल्याण के तहत गांवों में सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बरेली से जुड़ी यादाें को किया साझा 
खेल मंत्री चेतन चौहान ने बरेली से जुड़ी अपनी यादाें को भी साझा किया। उन्होंने बताया कि उनके पिता आर्मी में थे जो दूसरे विश्व युद्ध के बाद बरेली आ गए। उनका जन्म बरेली में ही हुआ था। उन्होंने बताया कि चौपुला इलाके में उस समय एक रीता इंग्लिश स्कूल था जिसमें कक्षा चार तक पढ़ाई उन्होंने की थी। उनके बचपन में ही इसके बाद उनका परिवार शहर से चला गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed