{"_id":"5f7f2a457242d1018d386966","slug":"two-people-of-nepali-lootera-gang-arrested-from-gaurifanta-border-by-telangana-stf","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना एसटीएफ ने गौरीफंटा सीमा पर नेपाली लुटेरे गैंग के दो युवकों को दबोचा, एक युवती भी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेलंगाना एसटीएफ ने गौरीफंटा सीमा पर नेपाली लुटेरे गैंग के दो युवकों को दबोचा, एक युवती भी गिरफ्तार
Thu, 08 Oct 2020 08:33 PM IST
प्राची प्रियम
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 08 Oct 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
सीमा पर चेकिंग करते जवान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेलंगाना एसटीएफ ने उत्तर प्रदेश की गौरीफंटा सीमा से गुरुवार को नेपाली लुटेरे गैंग के दो युवकों को दबोचा है। बताया गया कि तेलंगाना से नेपाली गैंग द्वारा 26 लाख रुपये लूटकर नेपाल भागने की सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश की लखीमपुर खीरी पुलिस अलर्ट हो गई थी। पुलिस ने तिकुनियां और गौरीफंटा बॉर्डर पर अलर्ट जारी कर सघन चेकिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
इधर तेलंगाना एसटीएफ ने गौरीफंटा क्षेत्र से दो युवकों को दबोच लिया, जबकि लखीमपुर से भागी कार सवार युवती को सीतापुर में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस सूत्रों ने पकड़े गए लुटेरों के पास नकदी समेत लाखों के जेवर बरामद होने का दावा किया है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक तीन दिन पहले तेलंगाना के रायदुर्गम जिले में बदमाश नकदी समेत करीब 25 लाख के जेवर लूट ले गए थे। पुलिस ने जब पड़ताल की और सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो नेपाल का गिरोह सामने आया। इस पर तेलंगाना एसटीएफ ने गिरोह की लोकेशन खंगाली।
विज्ञापन
पड़ताल के दौरान गैंग में एक युवती के शामिल होने की बात भी सामने आई। मोबाइल लोकेशन के आधार पर तेलंगाना की एसटीएफ और पुलिस गैंग का पीछा करने लगी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गुरुवार को नेपाल का लुटेरा गैंग लखनऊ पहुंचा। यहां उन्होंने दो वाहन बुक कराए और सीतापुर होकर लखीमपुर होते हुए नेपाल जाने के लिए निकल गए।
पीछे तेलंगाना एसटीएफ भी लगी थी। तेलंगाना पुलिस ने खीरी पुलिस को मामले की जानकारी दी। इस पर खीरी पुलिस भी अलर्ट हो गई। तिकुनियां प्रभारी निरीक्षक हनुमान प्रसाद और गौरीफंटा पुलिस ने एसएसबी के साथ नेपाल जाने वाले रास्तों की नाकेबंदी कर सघन चेकिंग शुरू कर दी। इससे गैंग के सदस्य सीमा पार नहीं कर पाए।
सूत्रों के मुताबिक शाम करीब चार बजे गौरीफंटा क्षेत्र में एक ढाबे पर पहुंचकर गैंग के सदस्य खाना खाने लगे। इसी बीच सादे कपड़ो में पहुंची एसटीएफ ने धरपकड़ शुरू कर दी। मौके से एक आरोपी भाग निकला।
दो युवकों को एसटीएफ ने दबोच लिया, जबकि युवती कार सवार चालक के साथ सीतापुर की ओर भागी। तेलंगाना एसटीएफ ने उसे सीतापुर शहर में मंडी चौकी के करीब उसे गिरफ्तार कर लिया। बताते हैं युवती नेपाल की रहने वाली है। उसका नाम और मूल पते की जानकारी नहीं हो सकी है।