फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   two people indecency with BJP MLA by entering the office in Bareilly

Bareilly News: दफ्तर में घुसकर भाजपा विधायक से अभद्रता, जातिसूचक शब्द कहे, दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Mon, 08 May 2023 09:52 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 08 May 2023 09:52 AM IST
सार

बरेली में फरीदपुर से भाजपा विधायक श्यामबिहारी लाल से अभद्रता का मामला सामने आया है। विधायक की ओर से दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
two people indecency with BJP MLA by entering the office in Bareilly
भाजपा विधायक श्यामबिहारी लाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फरीदपुर से भाजपा विधायक डॉ. श्यामबिहारी लाल से उनके कार्यालय में अभद्रता की गई। आरोप है कि विधायक को जातिसूचक शब्द कहे गए। कैंट थाना क्षेत्र के चनेहटा गांव निवासी अमृतपाल व एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एससीएसटी एक्ट व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डॉ. श्यामबिहारी लाल 29 अप्रैल को शाम सवा सात बजे अपने कार्यालय में बैठे थे। उसी समय कैंट थाना क्षेत्र के गांव चनेहटा निवासी अमृतपाल व एक अन्य व्यक्ति पहुंचे। अमृतपाल ने विधायक को कोई समस्या बताकर अपनी सिफारिश करने को कहा। 
विज्ञापन


विधायक ने उनसे कहा कि अपने क्षेत्र के विधायक को जाकर बताएं, वह तुम्हारी मदद कराएंगे। इसी बात पर अमृतपाल आगबबूला हो गया और विधायक से झगड़ा करने लगा। आरोप है कि अमृतपाल ने फरीदपुर विधायक को जातिसूचक शब्द कहते हुए गालियां देने लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट पर उतारू हो गए आरोपी 

वहां मौजूद उनके कार्यकर्ता पुष्पेंद्र बघेल व अन्य कार्यकर्ताओं ने मामला शांत कराने का प्रयास किया तो आरोपी मारपीट पर उतारू हो गए। कार्यकर्ताओं ने जैसे-तैसे मामला शांत कराया।

विधायक के कार्यकर्ता पुष्पेंद्र बघेल ने फरीदपुर थाने में आरोपी अमृतपाल व उसके अज्ञात साथी के खिलाफ जान से मारने की धमकी, गाली-गलौज एवं जातिसूचक शब्द कहने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया है।

भाजपा विधायक डॉ. श्यामबिहारी लाल ने बताया कि मेरे कार्यालय में आकर दो लोगों ने अभद्रता की और जातिसूचक शब्द कहे। इस मामले में मेरे कार्यकर्ता की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed