{"_id":"6845e5432aa5671bcc0572ed","slug":"two-people-including-a-doctor-were-challaned-in-a-land-dispute-on-the-highway-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-104705-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: हाईवे किनारे भूमि विवाद में डाॅक्टर समेत दो का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: हाईवे किनारे भूमि विवाद में डाॅक्टर समेत दो का चालान
विज्ञापन
नवाबगंज। बरेली-पीलीभीत हाईवे पर स्थित एक बेशकीमती भूमि को लेकर चल रहे विवाद में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। बाद में पुलिस ने दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया है। यहां एसडीएम कोर्ट से दोनों लोगो को जमानत पर रिहा कर दिया गया। थाने पहुंचकर इस कार्रवाई का कस्बे के दर्जनभर डॉक्टरों ने विरोध किया है।
बरेली-पीलभीत हाईवे पर एक पेट्रोल पंप के पास नवाबगंज के बाईपास मार्ग पर डॉ. दिनेश गंगवार ने अपनी पत्नी अर्चना गंगवार के नाम से कुछ भूमि खरीदी है। इस भूमि को लेकर उनके पड़ोसी रामप्रकाश गुप्ता से विवाद चल रहा है। रविवार को डाॅ. दिनेश गंगवार अपनी भूमि पर निर्माण करा रहे थे। इसी बीच राम प्रकाश गुप्ता का बेटा सूरज गुप्ता मौके पर पहुंचकर विरोध जताने लगे। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को लेकर कोतवाली ले आई। यहां दोनों का चालान कर दिया।
--
बिना जांच की गई कार्रवाई
डॉ. दिनेश गंगवार ने बताया कि विवाद की भूमि पर निर्माण नहीं कराया जा रहा था। वह उस भूमि पर उत्तर दिशा में बनी दुकान में शटर और दीवार का निर्माण करा रहे हैं, जबकि उनके पड़ोसी से दक्षिण दिशा की ओर बनी बुनियाद को लेकर विवाद चल रहा है। बिना जांच के उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
--
पुलिस ने विवादित भूमि को लेकर दो लोगों के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की है। इस मामले में बीते कई दिनों में कई बार पीआरवी मौके पर पहुंची है। भूमि का मामला राजस्व विभाग के पास है। पुलिस शांति व्यवस्था बनाए रखने का कार्य कर रही है।
- राहुल सिंह, कोतवाल नवाबगंज