फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two people from the same locality died of cancer

Bareilly News: कैंसर से एक ही मोहल्ले के दो लोगों की मौत

Sun, 04 May 2025 02:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Two people from the same locality died of cancer
बिशारतगंज। कस्बे में शुक्रवार शाम कैंसर से पीड़ित एक ही मोहल्ले के दो लोगों की आधे घंटे के अंतराल में मौत हो गई। इससे मोहल्ले में शोक के साथ भय का माहौल भी रहा। यहां गुजरे दो दशक में विभिन्न प्रकार के कैंसर से दर्जनों लोगों की जानें जा चुकी हैं। तमाम कैंसर पीड़ित जिंदगी के लिए मौत से संघर्ष कर रहे हैं।
विज्ञापन

गौरतलब यह है कि कैंसर से हो रहीं मौतों का कारण तलाशने के लिए न तो स्वास्थ्य महकमा और न ही नगर पंचायत प्रशासन से दिलचस्पी दिखाई। कस्बे के वार्ड एक निवासी 72 वर्षीय हेमराज सागर पिछले दो माह से सीने के कैंसर से पीड़ित थे। उनका बरेली के प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था। शुक्रवार की देर शाम उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके पड़ोस में रहने वाले 35 वर्षीय अजय पाल सागर पिछले छह माह से गले के कैंसर से पीड़ित थे। अजय पाल का चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में इलाज चल रहा था। हेमराज के निधन के आधे घंटे बाद अजय पाल ने भी दम तोड़ दिया। बेहद गमगीन माहौल में शनिवार को दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। एमओआईसी डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि अस्पताल में जांच की कोई सुविधा नहीं है। अगर किसी में कुछ लक्षण दिखाई देता है तो उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed