फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   two men sexually assaulted minor girl after abducted and sold her in Himachal Pradesh

किशोरी से दरिंदगी: अगवा कर दो युवकों ने किया दुष्कर्म, हिमाचल के व्यक्ति को 60 हजार रुपये में बेचा

Fri, 14 Jul 2023 10:17 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 14 Jul 2023 10:17 AM IST
सार

पीड़ित किशोरी के पिता के मुताबिक 13 मई को गांव के रहने वाले दो युवक बेटी का अपहरण कर ले गए थे। आरोपियों ने उसे बदायूं में रखा। इसके बाद हिमाचल के एक व्यक्ति के हाथों बेच दिया। 

विज्ञापन
two men sexually assaulted minor girl after abducted and sold her in Himachal Pradesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली में फरीदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी का अपहरण करने के बाद आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद 60 हजार रुपये में उसे हिमाचल प्रदेश के रहने वाले व्यक्ति के हाथों बेच दिया। खरीदार ने किशोरी से हैवानियत की हदें पार कर दीं। 

विज्ञापन


उसने डेढ़ महीने तक किशोरी को कमरे में बंद रखा। उसके साथ दुष्कर्म किया। जानकारी होने पर थाना फरीदपुर पुलिस बीते दिनों उसे आरोपी के चंगुल से छुड़ाकर लाई। आरोप है कि एक दरोगा ने दबाव बनाकर कोर्ट में आरोपियों के पक्ष में बयान दिलवा दिए। अब किशोरी ने एसएसपी से शिकायत की है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पति की करतूत: पत्नी-साली के आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर डाले; फोन नंबर के साथ लिखा- कॉल करो
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित किशोरी के पिता ने बताया कि 13 मई को गांव के रहने वाले दो युवक बेटी का अपहरण कर ले गए थे। बदायूं में अपने एक रिश्तेदार के घर ले जाकर आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे हिमाचल प्रदेश के एक जिले के रहने वाले दोगुनी उम्र के व्यक्ति के हाथ बेच दिया। पिता ने फरीदपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

पुलिस पर लगा यह आरोप 

पीड़ित किशोरी ने बताया कि आरोपी उसे कमरे में बंदकर रखता था। मारपीट करने के साथ वह दुष्कर्म भी करता था। करीब डेढ़ महीने बाद पुलिस उसे खोजकर लाई। आरोप है कि दरोगा ने दबाव बनाकर कोर्ट में आरोपियों के पक्ष में बयान दिलवा दिए। इसके बाद मुकदमा खत्म कर दिया गया।

ये भी पढ़ें- 'अपनी मर्जी से फैजल संग गई': छात्रा को बागपत में ढूंढती रही पुलिस, वह अकेली पहुंची थाने; बताई ये कहानी

मामले में फरीदपुर इंस्पेक्टर दया शंकर ने बताया कि युवती लड़की बालिग है। कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद ही मुकदमा खत्म किया गया था। दरोगा पर लगाए गए आरोप गलत हैं। उधर, परिजनों का दावा है कि पीड़िता नाबालिग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed