फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two hundred medical students gave research paper presentation in IMA UPCON

Bareilly News: आईएमए यूपीकॉन में दो सौ मेडिकल छात्रों ने दी रिसर्च पेपर प्रेजेंटेशन

Mon, 01 Dec 2025 02:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Two hundred medical students gave research paper presentation in IMA UPCON
बरेली। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन यूपी के वार्षिक अधिवेशन यूपीकॉन-2025 का रविवार को समापन हुआ। आखिरी दिन मेडिकल कॉलेजों के दो सौ विद्यार्थियों ने रिसर्च पेपर प्रेजेंटेशन दी। साइंटिफिक सेशन में विशेषज्ञों ने पल्मोकॉन थीम पर फेफड़े के रोगों पर जानकारी दी।
विज्ञापन

स्टेट काउंसिल की बैठक में आईएमए संगठन के विस्तार, चिकित्सकों को जोड़ने, मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे अवैध अस्पताल, क्लीनिक आदि पर अंकुश लगाने, चिकित्सक और स्वास्थ्य संस्थानों की सुरक्षा आदि विषय पर चर्चा की गई। साइंटिफिक चेयरमैन डॉ. सुदीप अग्रवाल के मुताबिक विद्यार्थियों ने फेफड़े और गुर्दे संबंधी रिसर्च पेपर पढ़े।
विज्ञापन

केजीएमयू लखनऊ के डॉ. राजीव गर्ग ने दमा के इलाज के दौरान दवा छोड़ने के दुष्प्रभाव बताए। कानपुर के डॉ. अशोक कुमार सिंह ने बताया कि निमोनिया को हल्के में न लेने को कहा। बताया कि खांसी, बुखार के साथ सीने में दर्द है तो जांच कराएं। वायरल निमोनिया कई बार जानलेवा होने की आशंका रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेस्ट फिजिशियन डॉ. आरजी नौटियाल ने टीबी की सीबी नाट जांच कराने पर जोर दिया ताकि एमडीआर का पता चल सके और उसके अनुरूप इलाज हो। ब्यूरो

ये रहे मौजूद
यूपीकॉन में आईएमए यूपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शरद अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष, डॉ. राजीव गोयल, डॉ. पीके अग्रवाल, निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. रवीश अग्रवाल, डॉ. विमल भारद्वाज, डॉ. रवि मेहरा, डॉ. विनोद पागरानी, डॉ. अनूप आर्य, डॉ. हिमांशु अग्रवाल, डॉ. रजत अग्रवाल, डॉ. अंशु अग्रवाल, डॉ. इरम शेफाली, डॉ. सुजॉय मुखर्जी, डॉ. राशि अग्रवाल व अन्य पदाधिकारी, सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed