फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   two groups clashes during bjp sadasyata abhiyan in Bareilly

Bareilly News: भाजपा के सदस्यता अभियान के दौरान मारपीट, ब्लॉक प्रमुख के भांजे की आंख में गहरी चोट

Tue, 01 Oct 2024 10:55 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 01 Oct 2024 10:55 AM IST
सार

बरेली के बिथरी ब्लॉक परिसर में सोमवार को भाजपा का सदस्यता अभियान शिविर अखाड़ा बन गया। ब्लॉक प्रमुख पति के सामने दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जमकर मारपीट हुई। ब्लॉक प्रमुख के भांजे की एक आंख में गहरी चोट आई है।  

विज्ञापन
two groups clashes during bjp sadasyata abhiyan in Bareilly
आरोपियों को पकड़कर ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बिथरी चैनपुर ब्लॉक परिसर में लगाए गए भाजपा के सदस्यता शिविर में ब्लॉक प्रमुख बृजेश कुमारी के पति हरेंद्र पटेल के सामने उनके भांजे सौरभ पटेल और अहलादपुर के प्रधान के भतीजे में जमकर मारपीट हो गई। दो बार हुए विवाद में सौरभ पटेल की आंख में गहरी चोट आई है। रिपोर्ट लिखकर पुलिस ने प्रधान समेत पांच लोगों को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


सोमवार दोपहर ब्लॉक कार्यालय में ही एक ओर शिविर लगाकर वहां पहुंच रहे लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई जा रही थी। हरेंद्र पटेल वहीं बैठे थे। तभी ब्लॉक प्रमुख के चचेरे भाई पंकज पटेल ने वहां आए प्रधान सियाराम साहू के भतीजे सोनू साहू से भाजपा की सदस्यता लेने के लिए कहा। इसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई। 
विज्ञापन


गाली देने के विरोध पर हुई मारपीट  
पंकज का आरोप है कि सोनू उन्हें गाली देने लगा। मना करने पर मारपीट करने लगा। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस दोनों को प्रमुख के कार्यालय में ले गई। वहां दोनों पक्षों में बहस होने लगी। आरोप है कि इसी दौरान सोनू के चाचा प्रधान सियाराम, भतीजे अजय पटेल, भांजे सौरभ पटेल, प्यारेलाल व 15 अन्य लोग आ गए और गाली-गलौज करने लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख के भांजे सौरभ पटेल ने विरोध किया तो सभी ने उस पर हमला कर दिया और उसे उठाकर पटक दिया। मुंह पर लात-घूंसे मारे। सौरभ की आंख भी हमले में जख्मी हो गई। जब तक पुलिस व अन्य लोगों ने सौरभ को बचाया, तब तक उसे काफी चोट आ चुकी थी। सूचना पर इंस्पेक्टर आदेश कुमार फोर्स के साथ पहुंच गए। उन्होंने प्रधान सियाराम व सोनू साहू समेत पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। 

सियाराम बोले- मेरे भतीजे को पीटा, मेरा मोबाइल फोन भी छीन लिया
मारपीट के मामले में अहलादपुर गांव के प्रधान सियाराम साहू ने बताया कि उनका भतीजा सोनू शौचालय संबंधी सूची जमा करने ब्लॉक में गया था। सौरभ पटेल आदि ने उस पर भाजपा की सदस्यता लेने का दबाव बनाया। उसने कहा कि वह सूची जमा करने के बाद सदस्यता ले लेगा। तब इन लोगों ने उसे पीटा। वह उसे बचाने गए तो इन लोगों ने उनसे भी मारपीट की। पुलिस ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया। बताया कि वह भी भाजपा से जुड़े हैं, पर उनकी रिपोर्ट नहीं लिखी जा रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed