फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two dead, three seriously injured after a flour mill cracked

आटा चक्की का पाट फटने से दो की मौत, तीन लोग गंभीर घायल

Mon, 31 Aug 2020 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
Two dead, three seriously injured after a flour mill cracked
इसी आटा चक्की का पाट फटने से मारे गए दो लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

चक्की को सौदा करने के बाद चला कर देख रहे थे

विज्ञापन
नवाबगंज। आटा चक्की का पाट फटने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

खंजनपुर गांव के राजाराम से देवरनियां थाना क्षेत्र के गांव भोजपुर निवासी भगवानदास ने आटा चक्की खरीदी थी। भगवानदास चक्की लेने खंजनपुर गांव आए थे। भगवानदास गांव में आटा पीस कर मशीन की जांच कर रहे थे। इसी बीच अचानक चक्की का पाट फट गए। जिसकी चपेट में आकर भगवानदास, नरेश कुमार, श्याम बिहारी, राजेश कुमार और मझले गंभीर घायल हो गए। परिजन ने पांचों घायलों को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां भगवानदास और नरेश कुमार की मौत हो गई, जबकि तीन घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भगवान दास का शव पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया, जबकि नरेश के घरवालों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। शाम को गमगीन माहौल में नरेश का अंतिम संस्कार कर दिया गया। घरवालों के मुताबिक भगवानदास गांवों में फेरी कर आटा पीसते थे। इसी के लिए उन्होंने ट्रैक्टर पर लगी चक्की खरीदी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed