फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two days opportunity to complete the admission process in Undergraduate and Postgraduate

Bareilly News: स्नातक और परास्नातक में प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के लिए दो दिन का मौका

Sat, 21 Sep 2024 06:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 06:46 AM IST
विज्ञापन
Two days opportunity to complete the admission process in Undergraduate and Postgraduate
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने काॅलेजाें और विद्यार्थियों के अनुरोध पर अधूरी प्रवेश प्रक्रिया को पूरा करने के लिए फिर से दो दिन का समय दिया है। इसके बाद तारीख नहीं बढ़ाई जाएगी। जो विद्यार्थी पंजीकरण कराएंगे, उन्हें छह सौ रुपये ऑनलाइन शुल्क देना होगा।
विज्ञापन

कुलसचिव संजीव कुमार की ओर से जारी पत्र के अनुसार विश्वविद्यालय परिसर और संबद्ध कॉलेजों में मेरिट के आधार पर होने वाले स्नातक, परास्नातक, पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट के ऑनलाइन प्रवेश पूरा करने की अंतिम तारीख 10 सितंबर थी, लेकिन किसी वजह से कई कॉलेज और कई विद्यार्थी प्रवेश प्रक्रिया पूरी नहीं कर सके। काॅलेजों की ओर से सीट लॉक होने और विद्यार्थियों की ओर से शुल्क आदि जमा करने में सर्वर की अड़चन बताई गई। प्राप्त अनुरोध का संज्ञान लेकर कुलपति के निर्देश पर हिदायत के साथ दो दिन यानी 22 सितंबर तक प्रवेश की तारीख बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

जो प्रवेश अधूरे हैं, उसे पूरा करने के लिए छह सौ रुपये पंजीकरण शुल्क जमा करना होगा। जो पंजीकृत विद्यार्थियों का प्रवेश नहीं हो सका था, उनका प्रवेश पूरा करने के लिए तिथियां बढ़ाई गई हैं। प्रवेश परीक्षा के जरिए होने वाले प्रवेश का इस आदेश से कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है प्रवेश, पंजीकरण का कार्यक्रम
जारी कार्यक्रम के अनुसार विश्वविद्यालय पोर्टल पर छह सौ रुपये शुल्क के साथ 21 सितंबर से पंजीकरण शुरू होंगे। शुल्क के साथ ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 22 सितंबर है। पंजीकृत और अपंजीकृत विद्यार्थियों के प्रवेश संपन्न कराने की अंतिम तिथि 23 सितंबर है। कुलसचिव के अनुसार समय से कक्षाएं शुरू कराते हुए बगैर सत्र देर किए परीक्षाएं भी करानी है। लिहाजा, अब आगे तिथि बढ़ाने पर विचार नहीं होगा। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed