फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two day sports competition settled in one day

Bareilly News: एक ही दिन में निपटाई दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता

Mon, 08 Dec 2025 02:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Two day sports competition settled in one day
आंवला। बच्चों के प्रतिभा को निखारने के लिए श्री सुभाष इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित दो दिवसीय विधायक खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन को एक ही दिन में निपटा दिया गया। इसमें प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को पूरे दिन केवल एक समोसा और दो केले देकर नाश्ते के नाम पर खानापूरी की गई।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए शासन की ओर से आयोजित खेलकूद का शुभारंभ विधायक व पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने किया। इसमें एथलेटिक्स, कबड्डी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, कुश्ती, भारोत्तोलन, बैडमिंटन और जूडो प्रतियोगिताएं सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्गों में कराई गईं। इसमें सभी प्रतियोगिताओं का समापन शनिवार को करा दिया गया, जबकि प्रतियोगिताएं दो दिनों तक आयोजित होनी थीं।
विज्ञापन

मैदान पर अव्यवस्था रही हावी
लोगों ने बताया कि खेलकूद के दौरान नाश्ता और लंच के बजाए सुबह नौ बजे आए स्कूली बच्चों को शाम चार बजे केवल एक समोसा व दो केले ही दिए गए। बिना भोजन व नाश्ता किए यह प्रतिभागी पूरे दिन प्रतियोगिता में भाग लेते रहे। मैदान में कई अव्यवस्थाएं भी देखी गईं। कहीं-कहीं मैदान ऊबड़-खाबड़ थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
इस मैदान में कुश्ती व जूडो की प्रतियोगिताएं नहीं हो सकती। इसीलिए दूसरे दिन प्रतियोगिता नहीं हो सकी। अब इसमें भाग लेने वाले खिलाडियों के लिए अगले सप्ताह बरेली के एक स्टेडियम में होने वाली प्रतियोगिता में शामिल कराया जाएगा।
-सोमेंद्र सिंह, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed