फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   two cousins brother died after being crushed by private bus in Bareilly

Bareilly News: बस की टक्कर से बाइक सवार दो छात्रों की मौत, परीक्षा का प्रवेश पत्र लेने जा रहे थे दोनों

Fri, 21 Feb 2025 12:50 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 21 Feb 2025 12:50 PM IST
सार

Road Accident in Bareilly : बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में निजी बस की टक्कर से दो छात्रों की मौत हो गई। दोनों चचेरे-तहेरे भाई थे। बाइक से यूपी बोर्ड परीक्षा का प्रवेश पत्र लेने जा रहे थे। 

विज्ञापन
two cousins brother died after being crushed by private bus in Bareilly
मृतकों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के भोजीपुरा में घर से परीक्षा प्रवेश पत्र लेने कॉलेज के लिए निकले बाइक सवार दो छात्रों को अभयपुर-अग्रदास मार्ग पर रमियांपुर गांव के सामने बरात से लौट रही बेकाबू बस ने रौंद दिया। इसमें बाइक सवार दोनों छात्रों की मौत हो गई। बस छात्रों को रौंदने के बाद बिजली के दो खंभों को तोड़ती हुई रुक गई। इस दौरान चालक के बाद बराती मौके से भाग गए।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव रमियांपुर निवासी मनोज (17) आदर्श शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज गोपालपुर अजीजपुर में हाईस्कूल का छात्र था। मनोज का चचेरा भाई अर्जुन भी इसी कालेज में कक्षा नौवीं का छात्र था। शुक्रवार को प्रातः सवा नौ बजे मनोज के साथ उसका चचेरा भाई अर्जुन भी बाइक पर सवार हो लिया। 
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जैसे बाइक गांव के सीसी रोड से निकलकर अभयपुर-अग्रदास मार्ग पर पहुंची। वैसे ही तीव्र गति से अग्रास की ओर से बरात से लौट रही बस ने दोनों को बाइक समेत कुचलते हुए बिजली के दो खंभों को तोड़ती हुई आगे जाकर रुक गई। घटना के बाद बराती, बस चालक और क्लीनर बस छोड़कर मौके से भाग गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

two cousins brother died after being crushed by private bus in Bareilly
बस छोड़कर भागा चालक - फोटो : अमर उजाला

परिवारों में मचा कोहराम 
ग्रामीणों की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीन सोलंकी व एसआई संदेश यादव अपनी टीम को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों छात्रों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। उधर घटना के बाद दोनों छात्रों के घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा प्रवीन सोलंकी ने बताया कि बस और दुर्घटना ग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया है। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

खंभे बस पर गिरते तो हो जाता बड़ा हादसा
हादसे के बाद बिजली के दो खंभे दूसरी तरफ गिर पड़े। उस समय खंभों पर हाईटेंशन लाइन में करंट दौड़ रहा था। गनीमत रही कि बड़ा हादसा बच गया। ग्रामीणों ने सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद करवा दी। उसके बाद आई बिजली टीम ने खंभों को लगाकर आपूर्ति सुचारु कराई।

ये भी पढ़ें- UP Police Bharti: गर्भवती अभ्यर्थी ने तय समय से पहले ही पूरी की पुलिस भर्ती की दौड़, रश्मि ने पेश की नजीर
 

two cousins brother died after being crushed by private bus in Bareilly
बस की टक्कर से गिरे बिजली के खंभे - फोटो : अमर उजाला
एक वर्ष पूर्व अर्जुन के पिता भी हादसे में हो चुकी है मौत
छात्र अर्जुन दो भाई और दो बहनों में सबसे बड़ा था। एक वर्ष पूर्व अर्जुन के पिता कल्याण सिंह की देवरनियां इलाके में सड़क हादसे में जान चली गई थी। अब घर की जिम्मेदारी संभाल रहे अर्जुन की जान सड़क हादसे चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed