{"_id":"69c455d0e7df65541103ff50","slug":"two-contractors-cheated-people-by-promising-them-wages-of-rs-900-per-day-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-106806-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 900 रुपये प्रतिदिन मजदूरी का झांसा देकर दो ठेकेदारों ने की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 900 रुपये प्रतिदिन मजदूरी का झांसा देकर दो ठेकेदारों ने की ठगी
Thu, 26 Mar 2026 03:08 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 26 Mar 2026 03:08 AM IST
विज्ञापन
नवाबगंज। नेपाल में ईंट भट्ठे पर 900 रुपये प्रतिदिन मजदूरी देने का झांसा देकर मजदूरी कराने का मामला सामने आया है। पीलीभीत निवासी ने ईधजागीर के मोहल्ला यासीन नगर और मोहल्ला बगिया निवासी दो ठेकेदारों के खिलाफ तहरीर दी है। आरोप है कि 10 दिन काम करने के बाद भी मजदूरी नहीं मिली। किसी तरह रुपये का इंतजाम करके घर लौटे।
पीलीभीत के थाना जहानाबाद निवासी नजीशन ने पुलिस को बताया कि गांव ईधजागीर के मोहल्ला यासीन नगर और नगर के मोहल्ला बगिया निवासी दो लोगों ने नेपाल में ईंट भट्ठे पर 900 रुपये प्रतिदिन मजदूरी देने को कहा। दोनों आरोपी नजीशन समेत आठ लोगों को नेपाल के जिला महेंद्र नगर के एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी कराने ले गए।
10 दिन काम कराने बाद दोनों आरोपियों ने भट्ठा मालिक से ढाई लाख रुपये ले लिए। फिर भाग गए। जब मजदूरों ने भट्ठा मालिक से संपर्क किया तो मामले की जानकारी हुई। मजदूर किसी तरह रुपये उधार लेकर घर लौटे। मजदूरों ने जब आरोपियों से रुपये मांगे तो उन लोगों ने टालमटोल की। इससे परेशान मजदूरों ने थाना नवाबगंज में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग उठाई है। इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।