फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two children died by drowning in the river in Lakhimpur kheri

UP News: लखीमपुर खीरी में एक और बड़ा हादसा, नदी में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत

Sun, 02 Jun 2024 01:56 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 02 Jun 2024 01:56 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी जिले में रविवार को एक और बड़ा हादसा हो गया। मिश्राना चौकी क्षेत्र में दो बच्चों की नदी में डूबकर मौत हो गई। इससे उनके परिवारों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Two children died by drowning in the river in Lakhimpur kheri
घटना के बाद नदी किनारे जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी जिले में रविवार को हादसों से कोहराम मच गया। सुबह अलग-अलग जगहों पर दो सड़क हादसे हुए, जिनमें महिला समेत चार लोगों की जान चली गई। वहीं दोपहर को सदर कोतवाली क्षेत्र के मिश्राना चौकी क्षेत्र में एक और बड़ा हादसा हो गया। यहां नदी में डूबकर दो बच्चों की मौत हो गई। बच्चों की मौत से उनके परिवारों में चीत्कार मच गई। 

विज्ञापन


मिश्राना चौकी क्षेत्र में बहने वाली उल्ल नदी के सेठघाट पर रविवार दोपहर करीब एक बजे छह बच्चे नहाने गए थे। नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। अन्य बच्चे सकुशल हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बच्चों को नदी से निकलवाया और जिला अस्पताल भिजवाया। यहां डॉक्टर ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन

उचौलिया: सड़क हादसे में तीन की मौत 
उचौलिया थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर पेट्रोल पंप के निकट रविवार को सुबह करीब 11 बजे एक कार नियंत्रित होकर पीछे से कंटेनर में जा घुसी। हादसे में लखनऊ की बुजुर्ग महिला और उसके दो बेटों की मौत हो गई। उसके पति समेत दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। इनकी हालत भी नाजुक बताई गई है।

मोहम्मदी में बस से टकराई कार 
मोहम्मदी क्षेत्र में शाहजहांपुर मार्ग पर कार और रोडवेज बस की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बस और कार अलग-अलग दिशा में खंती में पलट गईं। हादसे में कार चालक की मौत हो गई है। बस और कार में सवार 22 लोग घायल हुए हैं, जिनमें कई लोगों की हालत गंभीर बताई गई है। इन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed