{"_id":"5e6773278ebc3eeb215b0a8c","slug":"two-children-died-after-fall-off-roof-in-shahjahanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर में होली के दिन दर्दनाक हादसा, दरवाजे का छज्जा ढहा दो बच्चों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर में होली के दिन दर्दनाक हादसा, दरवाजे का छज्जा ढहा दो बच्चों की मौत
Tue, 10 Mar 2020 04:29 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 10 Mar 2020 04:29 PM IST
विज्ञापन
मौके पर पुलिस और भीड़
- फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर जिले के बंडा के मोहल्ला रामनगर में रंगोत्सव के दौरान हादसा हो जाने से सगे भाई बहन की मौत हो गई इससे घर में कोहराम मचा हुआ है। बंडा के मोहल्ला रामनगर निवासी वीरेंद्र कुमार ने कुछ दिन पहले अपना मकान बनवाया था।
घर के मुख्य दरवाजे पर छज्जा पड़ा हुआ था। मंगलवार को उनके दो बच्चे 5 वर्ष का निक्कू और उसकी बहन छह माह की नंदिनी दरवाजे के पास खेल रहे थे। अचानक छज्जा ढह गया और दोनों के ऊपर आ गिरा।
तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और मलवा हटाकर बच्चों को बाहर निकाला। लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। जानकारी पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों बच्चों के साथ कब्जे में ले लिए।