फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two brothers from Girdharpur village died in a gas cylinder fire in Aligarh.

Bareilly News: अलीगढ़ में गैस सिलिंडर में आग लगने से गिरधरपुर गांव के दो सगे भाइयों की मौत

Wed, 08 Apr 2026 01:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 08 Apr 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Two brothers from Girdharpur village died in a gas cylinder fire in Aligarh.
बहेड़ी। दो सगे भाई आग लगने से अलीगढ़ में झुलस गए थे। सिलिंडर से गैस रिसने पर कमरे में आग लग गई।परिजन दोनों को गंभीर हालत में अलीगढ़ से दिल्ली एम्स ले गए, जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन

तहसील के गांव गिरधरपुर निवासी हारून के बेटे जिरार अहमद (30) व शहजाद (23) अलीगढ़ में किराये पर कमरा लेकर रहते थे। जिरार गाड़ी चलाने का काम करता था और शहजाद अलीगढ़ में बाजार वाले मेन चौराहे पर चाय की दुकान चलाता था। रात को दोनों भाई मकान पर गए। मकान में गैस की बदबू आ रही थी। जैसे ही उन्होंने लाइट जलाने के लिए स्विच को दबाया, तभी आग लग गई। जिरार आग की चपेट में आ गया। उसे बचाने गया छोटा भाई शहजाद भी आग की चपेट आ गया। दोनों की चीज पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। किसी तरह आग पर काबू पाया। बुरी तरह से झुलस चुके दोनों सगे भाइयों को पास के अस्पताल ले जाया गया। सूचना पर परिजन अलीगढ़ पहुंचे और दोनों को इलाज के लिए एम्स दिल्ली लेकर पहुंचे। दोनों भाइयों की मौत की खबर जैसे ही गांव पहुंची तो गिरधरपुर गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। दोनों के शव रात में गांव पहुंचाए गए। जहां परिजनों ने गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed