{"_id":"69b5bc9d321f83678905e272","slug":"tushars-century-led-to-victory-bareilly-news-c-4-bly1053-843543-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: तुषार की शतकीय पारी से मिली जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: तुषार की शतकीय पारी से मिली जीत
Sun, 15 Mar 2026 01:23 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 15 Mar 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
बरेली। डोहरा रोड स्थित स्टेडियम में आयोजित पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग कप के चौथे संस्करण में शनिवार को तीन मुकाबले खेले गए। इसमें बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से तुषार तोमर ने 107 रनों की शतकीय पारी खेलकर टीम को 88 रनों से जीत दिलाई। इस दौरान दिन भर में खेले गए तीन मुकाबलों में एसबीआई, यूनियन बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा की टीमों ने जीत दर्ज की।
दिन का पहला मुकाबला एसबीआई और एफसीआई के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एफसीआई की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 114 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसबीआई की टीम ने मुकाबले को रोमांचक बनाते हुए एक गेंद शेष रहते सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। एसबीआई के कप्तान अभिषेक सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दिन का दूसरा मुकाबला पंजाब नेशनल बैंक और यूनियन बैंक के बीच खेला गया। पंजाब नेशनल बैंक की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सभी 10 विकेट खोकर 145 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए यूनियन बैंक की टीम ने सात विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। यूनियन बैंक के कप्तान बॉबी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
दिन का तीसरा मुकाबला बैंक ऑफ बड़ौदा और केनरा बैंक के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंक ऑफ बड़ौदा की टीम ने 20 ओवर में चार विकेट खोकर 242 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से तुषार तोमर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 107 रनों की शतकीय पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केनरा बैंक की टीम निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 154 रन ही बना सकी। बैंक शानदार बल्लेबाजी के लिए तुषार तोमर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मैच के दौरान प्रतियोगिता के आयोजक प्रभात कुमार पाल और मीडिया प्रभारी कपिल पांडे आदि मौजूद रहे।