{"_id":"5ebc49558ebc3e90984db5aa","slug":"trunck-line-laid-down-bareilly-news-bly4057556125","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल निगम ने शुरू किया सीवर ट्रंक लाइन बिछाने का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल निगम ने शुरू किया सीवर ट्रंक लाइन बिछाने का काम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। लॉकडाउन के चलते करीब 50 दिन से काम बंद रखने के बाद आखिरकार जल निगम ने शहर में सीवर ट्रंक लाइन बिछाने का काम एक बार फिर शुरू कर दिया। गाजियाबाद की ठेका कंपनी ने स्थानीय मजदूरों और तकनीकी कर्मचारियों की मदद से श्यामतगंज के पास सीवर ट्रंक लाइन बिछाने के लिए खुदाई शुरू करा दी।
गौरतलब है कि सीवर ट्रंक लाइन का काम तीसरे चरण का लॉकडाउन शुरू होने के पूर्व ही शुरू कराने की तैयारी थी मगर गाजियाबाद की ठेका कंपनी ने मजदूरों का बहाना करके काम शुरू कराने से इंकार कर दिया था। इस मामले को अमर उजाला ने उठाया जिसे संज्ञान में लेकर जिलाधिकारी नितीश कुमार ने जल निगम अधिकारियों को सख्त निर्देश दे दिए। जिलाधिकारी के निर्देश पर जल निगम अधिकारियों ने भी संबंधित ठेका कंपनी को जल्द से जल्द काम शुरू करने को कहा। इसका असर हुआ और ठेका कंपनी ने मंगलवार से सीवर ट्रंक लाइन बिछाने का काम दोबारा शुरू कर दिया।
‘सीवर ट्रंक लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया गया है। संबंधित कंपनी ने काम शुरू कर दिया है। इस कार्य को तेजी से आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। बरसात के पहले अधिकतर कार्य पूरा करने पर जोर होगा।’
विज्ञापन
- संजय कुमार, अधिशासी अभियंता, जल निगम
इस वर्ष नवंबर तक पूरा होना था काम
करीब 54 करोड़ की लागत से सीवर ट्रंक लाइन बिछाने का यह काम इस वर्ष नवंबर तक पूरा कर लिया जाना था। जल निगम अधिकारियों के अनुसार यदि लॉकडाउन नहीं होता तो जुलाई तक शहर की सभी पांच प्रमुख सड़कों पर खुदाई और सीवर लाइन बिछाने का काम पूरा कर लिया जाता। बरसात बीतने के बाद सितंबर से संबंधित सड़कों को भी बनाने का काम कर दिया जाता। पर अब जब काम शुरू हुआ है, केवल डेढ़ महीने का समय ही बचा है। इसके बाद बरसात में काम फिर प्रभावित होगा। ऐसे में यह काम अब अगले वर्ष जनवरी-फरवरी तक पूरा हो पाएगा। संबंधित सड़कें भी अगले साल बरसात के बाद ही बन पाएंगी।