फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Truck helper who brought opium worth Rs 17 lakh from Chhapra arrested

Bareilly News: छपरा से 17 लाख की अफीम लेकर आया ट्रक हेल्पर गिरफ्तार

Fri, 30 Jan 2026 02:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Truck helper who brought opium worth Rs 17 lakh from Chhapra arrested
बरेली। शहर में सप्लाई करने के लिए छपरा से 17 लाख की अफीम खरीदकर लाए युवक को बारादरी पुलिस ने बुधवार रात सम्राट अशोक नगर मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। उसका साथी मौके से भाग निकला। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के पास से 696 ग्राम अफीम बरामद की है। पकड़े गए आरोपी का नाम सिरौली थाना क्षेत्र के गांव भीमपुर कठौती निवासी नेमसिंह है। इंस्पेक्टर बारादरी धनंजय पांडेय ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने बताया कि नेमसिंह से एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। 18 वर्षीय नेमसिंह ने पुलिस को बताया कि वह ट्रक पर हेल्पर की नौकरी करता है। इसी दौरान बिहार के एक ढाबे पर छपरा जिले के डाल्टनगंज निवासी प्रदीप यादव से दोस्ती हो गई।
विज्ञापन

प्रदीप यादव ने अच्छी कमाई का झांसा देकर तस्करी करने के लिए कहा। तब वह प्रदीप को कुछ रुपये देकर अफीम खरीदकर ले आया और बाकी रुपये शहर आकर प्रदीप को ऑनलाइन भेजा। वह अफीम बेचने की फिराक में था, तभी पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारादरी थाने में नेमसिंह और छपरा निवासी प्रदीप यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि नेमसिंह को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया। हेल्पर नेमसिंह के पास अफीम खरीदने के लिए रुपये कहां से आए, इसकी भी जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed