फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Truck fired in tractor-trolley, driver dies in fog

कोहरे में ट्रैक्टर-ट्राली से भिड़ा ट्रक, चालक की मौत

Wed, 29 Nov 2017 02:03 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Wed, 29 Nov 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
बड़ा बाईपास पर ट्रैक्टर-ट्राली से तेज रफ्तार ट्रक की भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई और ट्रैक्टर चालक भाग निकला। हादसे के चलते हाईवे पर जाम भी लगने लगा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

 नैनीताल रोड के गांव कैमरी निवासी सिराज अहमद गांव के ही ट्रांसपोर्टर खलील अहमद का ट्रक चलाते हैं। मंगलवार सुबह सिराज ट्रक में रेता लेकर लेकर आ रहे थे। साथ में हेल्पर दीपक शर्मा था। सुबह करीब पांच बजे बड़ा बाईपास पर अहलादपुर चौकी के पास एक कट से ट्रैक्टर-ट्राली अचानक हाईवे पर आ गई। कोहरा होने व रिफ्लेक्टर न लगे होने से सिराज ट्रैक्टर-ट्राली को देख नहीं सके और तेज रफ्तार ट्रक ट्राली से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक चालक सिराज की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर का ड्राइवर वहां से भाग निकला। अहलादपुर चौकी पुलिस ने ट्रक को क्रेन से हटवाकर हाईवे किनारे खड़ा कर दिया। ट्रैक्टर-ट्राली को पुलिस चौकी पर ले गई।
विज्ञापन

गन्ने की ट्राली भी कम मुश्किल नहीं
कोहरा शुरू हो गया है और गन्ने का सीजन भी चल रहा है। रात के दौरान गन्ना लेकर जाने वाली ट्राली दूर से हाईवे पर नजर नहीं आती। इसके चलते हादसे की आशंका बनी रहती है। यातायात पुलिस ने भी इन पर रिफ्लेक्टर लगवाने को अब तक कोई अभियान नहीं शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed