फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   truck crushed an e-rickshaw and two people died in Bareilly

कोहरे में भीषण हादसा: बरेली में ट्रक ने ई-रिक्शा को कुचला, दो लोगों की मौत... दो की हालत नाजुक

Thu, 08 Jan 2026 10:35 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, रिठौरा (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, रिठौरा (बरेली) Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 08 Jan 2026 10:35 AM IST
सार

Bareilly News: बरेली के रिठौरा में बृहस्पतिवार सुबह यू-टर्न ले रहे ट्रक ने ई-रिक्शा को कुचल दिया, जिससे दो लोगों की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। ई-रिक्शा सवार चारों लोग बोरिंग का काम करने जा रहे थे। 

विज्ञापन
truck crushed an e-rickshaw and two people died in Bareilly
ट्रक के नीचे दबा ई-रिक्शा, महिला को संभालते मृतक के परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली में बृहस्पतिवार सुबह कोहरे के कारण रिठौरा में राजश्री पेट्रोल पंप के नजदीक भीषण सड़क हादसा हो गया। हाईवे पर ट्रक ने ई-रिक्शा को रौंद दिया। पूरा ई-रिक्शा ट्रक के नीचे आने से कुचल गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। दो घायल गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद ट्रक छोड़कर चालक भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक नवाबगंज क्षेत्र के यासीननगर निवासी हाशिम अपना ई-रिक्शा लेकर भोजीपुरा क्षेत्र के गांव लाडपुर में काम करने जा रहे थे। ई-रिक्शा में रिछोला निवासी सलीम, नसरुद्दीन और रहीसद्दीन उर्फ मंझले भी सवार थे। ये सभी लोग बोरिंग का काम करते थे। राजश्री पेट्रोल पंप के नजदीक ट्रक चालक यू-टर्न ले रहा था। इसी बीच ट्रक ने सामने से आ रहे ई-रिक्शा को चपेट में ले लिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- हवाला का काला धंधा: बरेली में मामूली जरी कारीगर से फर्म का मालिक बना मोहम्मद नबी, खातों में करोड़ों का लेन-देन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

truck crushed an e-rickshaw and two people died in Bareilly
इसी जगह पर हुआ हादसा - फोटो : संवाद

हादसे के बाद ट्रक छोड़कर भागा चालक 
बताया गया कि चालक ने ट्रक नहीं रोका, जिससे ई-रिक्शा ट्रक के नीचे आ गया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। चीख-पुकार मचने पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही रिठौरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जेसीबी से ट्रक हटवाया। इसके बाद ई-रिक्शा में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। हादसे में ई-रिक्शा चालक हाशिम और सलीम की मौके पर ही मौत हो गई। 

नसरुद्दीन और रहीसद्दीन गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इन्हें अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दी। परिजन रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। शवों को देखकर उनका कलेजा कांप गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि जहां पर हादसा हुआ है, वहां सड़क का निर्माण हो रहा है। सुबह के वक्त कोहरा भी घना था। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed