{"_id":"6a14a2e2ec77344e940941cd","slug":"troubled-by-family-dispute-young-man-hanged-himself-to-death-bareilly-news-c-4-bly1053-892138-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पारिवारिक विवाद से परेशान युवक ने फंदा लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पारिवारिक विवाद से परेशान युवक ने फंदा लगाकर जान दी
विज्ञापन
बरेली। रेलवे सफाईकर्मी के युवा बेटे अभिनव उर्फ अमन ने पुरानी रेलवे कॉलोनी स्थित सरकारी क्वार्टर में फंदे से लटककर जान दे दी। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची और शव का पोस्टमाॅर्टम कराया। मामला पत्नी से विवाद में आत्महत्या का बताया जा रहा है।
पिता राजकुमार ने कोतवाल राजीव कुमार को बताया कि उनकी पत्नी रीता सिटी रेलवे स्टेशन पर सफाई कर्मचारी हैं। उनका असली घर सुभाषनगर की राजीव कॉलोनी में है, लेकिन पत्नी पुरानी रेलवे कॉलोनी स्थित सरकारी क्वार्टर में रहती हैं। राजकुमार ने बताया कि वह निजी अस्पताल में भर्ती थे, जबकि उनकी पत्नी ड्यूटी पर गई थीं। इस दौरान उनके 25 वर्षीय बेटे अभिनव उर्फ अमन ने कमरे में दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
उन्होंने बताया कि अभिनव की शादी वर्ष 2020 में चौरासी घंटा मंदिर के पास रहने वाली आंचल से हुई थी। दो वर्षों से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। आरोप है कि आंचल ने अभिनव और उसके भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके चलते वह मानसिक तनाव में रहने लगा था। परिवार ने आरोप लगाया कि पत्नी लगातार उसे प्रताड़ित कर रही थी और 10 लाख रुपये व मकान की मांग कर रही थी। कोतवाल ने बताया कि मौत की वजह दंपती में तनाव की बताई जा रही है, हालांकि कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली है। मौत की वजह हैंगिंग बताई गई है।