फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Trials for state level senior athletics championship on July 21

Bareilly News: राज्य स्तरीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए ट्रायल 21 जुलाई को

Sat, 19 Jul 2025 03:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 03:04 AM IST
विज्ञापन
Trials for state level senior athletics championship on July 21
29 व 30 जुलाई को लखनऊ में होगी प्रतियोगिता
विज्ञापन

बरेली। जिला एथलेटिक्स संघ की ओर से 28वीं उत्तर प्रदेश राज्य सीनियर (बी) एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 के लिए सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों के चयन ट्रायल 21 जुलाई को होंगे। स्पोर्ट्स स्टेडियम में दोपहर तीन बजे आयोजित ट्रायल में चयनित खिलाड़ी लखनऊ के गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में 29 व 30 जुलाई को आयोजित राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में शामिल होंगे। यह चयन ट्रायल पुरुष और महिला दोनों वर्गों के लिए आयोजित होंगे।

जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव गजेंद्र तोमर ने बताया कि प्रत्येक इवेंट में अधिकतम तीन खिलाड़ियों को ही प्रवेश दिया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की जन्मतिथि 20 अगस्त 2009 या उससे पूर्व होनी चाहिए। इससे कम उम्र के खिलाड़ी हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
विज्ञापन


सभी प्रतिभागियों के लिए एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एफआई) का पंजीकरण नंबर और जन्म प्रमाणपत्र लाना अनिवार्य होगा। बिना एएफआई रजिस्ट्रेशन नंबर के किसी भी खिलाड़ी को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने की अनुमति नहीं मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

होंगे ये प्रतियोगिताएं
इस दौरान लंबी कूद, ऊंची कूद, पोल वॉल्ट, ट्रिपल जंप, चक्का फेंक, भाला फेंक, गोला फेंक, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, 5000 मीटर, 10000 मीटर दौड़, 110 मीटर व 400 मीटर बाधा दौड़, 20 किमी रेस वॉक, 3000 मीटर स्टीपल चेज, डेकाथलॉन व हेप्थलॉन सहित विभिन्न स्पर्धाएं होंगी।

---
जिम्नास्टिक के लिए पांच खिलाड़ियों का चयन
बरेली। जिम्नास्टिक का मंडल स्तरीय ट्रायल शुक्रवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। इस दौरान दिव्यांशी शर्मा, आराध्या अग्रवाल, तान्या ठाकुर, प्रधि शर्मा, रितिका प्रजापति का चयन किया गया। ये खिलाड़ी चार व पांच अगस्त को आगरा में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगी। कोच राजेश यादव ने बताया कि ट्रायल में 22 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। वहीं, प्रयागराज में होने वाली प्रदेश स्तरीय महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल बारिश की वजह से शुक्रवार को नहीं हो सका। अब यह ट्रायल शनिवार को शाम चार बजे से स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed