फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Trials for admission to UP sports colleges from April 22

Sports News: यूपी के स्पोर्ट्स कॉलेजों में प्रवेश के लिए ट्रायल 22 अप्रैल से, ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन

Wed, 26 Mar 2025 03:22 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 26 Mar 2025 03:22 PM IST
सार

स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। बरेली और मंडल के समस्त जनपदों के खिलाड़ियों के लिए ट्रायल 22 अप्रैल से शुरू होंगे। 

विज्ञापन
Trials for admission to UP sports colleges from April 22
Sport - फोटो : freepic

विस्तार

उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कॉलेज सोसाइटी, लखनऊ के अधीन संचालित गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ, वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर और मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज में 275 रिक्त स्थानों की पूर्ति के लिए ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए इच्छुक छात्र upsports.gov.in वेबसाइट पर दिए गए लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन


बरेली और मंडल के समस्त जनपदों के खिलाड़ियों के लिए 22 अप्रैल से 24 अप्रैल तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्पोर्ट्स स्टेडियम रामगंगा विहार कॉलोनी, मुरादाबाद में ट्रायल होंगे। बालक वर्ग में एथलेटिक्स, क्रिकेट, फुटबाल, कबड्डी और तैराकी के खेलों के लिए ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। वहीं बालक और बालिका वर्ग में हॉकी, जिम्नास्टिक, कुश्ती, वालीबॉल और बैडमिंटन में ट्रायल लिए जाएंगे। बालिका वर्ग में जूडो के खेल के लिए भी ट्रायल होंगे। 

विज्ञापन

अंडर-19 वर्ग में हुए जिला स्तरीय ट्रायल
बरेली क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से एसआरएमएस मैदान में मंगलवार को अंडर-19 वर्ग में जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमें शहर से चार टीमों का चयन हुआ। इस मौके पर टीमों के बीच मैच कराए गए। बरेली क्रिकेट एसोसिएशन के सेक्रेटरी कर्नल सीताराम सक्सेना ने बताया कि टीमों के बीच मैचों से जिले की एक टीम चुनी जाएगी। 

इसमें बुधवार को बरेली बी और बरेली सी टीमों के बीच मुकाबला सुबह आठ बजे से एसआरएमएस मैदान पर खेला जाएगा। ट्रायल बरेली क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राजन मनोहर शास्वत और संयुक्त वरिष्ठ सचिव ओपी कोहली के मार्गदर्शन में किए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed