{"_id":"5f1c59d88ebc3e639c3c2811","slug":"transfer-of-sp-bareilly-news-bly414003394","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूनम सबसे लंबे समय तक खीरी में रहीं एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूनम सबसे लंबे समय तक खीरी में रहीं एसपी
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। एसपी पूनम का जिले में अब तक सर्वाधिक लंबा कार्यकाल रहा। वह एक साल आठ महीने यहां रहीं। शासन ने शनिवार की शाम एसपी का तबादला सेनानायक के पद पर 15 वीं वाहिनी पीएसी आगरा कर दिया। ईओडब्ल्यू एसपी सत्येंद्र कुमार को लखीमपुर खीरी का एसपी बनाया गया है।
एसपी पूनम 30 नवंबर 2018 को लखीमपुर खीरी की पुलिस अधीक्षक बनीं थीं। पुलिस अधीक्षकों में सबसे लंबा कार्यकाल एसपी पूनम का यहां रहा। जिले में अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखने में उनकी रणनीति कामयाब रही। लॉकडाउन के दौरान एसपी पूनम ने कानून व्यवस्था बनाए रखने और नियमों का पालन कराने की पुरजोर कोशिश की। इसके अलावा वह मैलानी में शराब माफिया वैदू का मकान ढहाने से लेकर नौ अपराधियों की गलत ढंग से अर्जित की गई 1.60 करोड़ की संपत्ति जप्त करने की कार्रवाई को लेकर काफी चर्चा में रहीं।