फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   train news

छेड़खानी का विरोध करने पर देवरिया की युवती को चलती ट्रेन से फेंका

Fri, 27 Dec 2019 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
train news
छेड़खानी का विरोध करने पर देवरिया की युवती को चलती ट्रेन से फेंका - फोटो : अमर उजाला, बरेली

शोहदे ने बरेली के पीतांबरपुर स्टेशन के पास काठगोदाम एक्सप्रेस में की वारदात
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर यूपी-112 पुलिस ने सीएचसी फरीदपुर में भर्ती कराया

फरीदपुर (बरेली)। लखनऊ जा रही काठगोदाम एक्सप्रेस में गुरुवार शाम पीतांबरपुर स्टेशन के पास बड़ी वारदात हो गई। अंतिम बोगी में बैठी देवरिया जिले की युवती को अकेला देखकर एक शोहदा उससे छेड़खानी करने लगा। युवती ने विरोध किया तो शोहदे ने उसका मोबाइल छीन लिया और युवती को चलती ट्रेन से फेंक दिया। घायल युवती को ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। देर शाम उसके रिश्तेदार भी पहुंच गए।
देवरिया की 20 वर्षीय युवती पीलीभीत में असम रोड की एक मार्केटिंग कंपनी में नौकरी करती है। उसके पिता बाहर नौकरी करते हैं। पीलीभीत शिफ्ट होने के बाद वह पहली बार अपने गांव मां से मिलने जा रही थी। उसने बताया कि पीलीभीत से वह बस से बरेली आई और यहां जंक्शन से शाम चार बजे लखनऊ जाने के लिए काठगोदाम एक्सप्रेस में सवार हुई। युवती के अनुसार जब वह जंक्शन पर पहुंची तो ट्रेन चलने लगी थी, इसलिए वह अंतिम बोगी में चढ़ गई। यह महिला बोगी लग रही थी, लेकिन उसमें कोई और यात्री नहीं था। उसके बाद इसी बोगी में एक युवक चढ़ गया। बरेली से ट्रेन आगे बढ़ी तो युवक ने उसके कंधे पर हाथ रख दिया। उसने हाथ हटाया, तो वह जोर-जबर्दस्ती करने लगा। इस बीच ट्रेन पीतांबरपुर रेलवे स्टेशन के पास पहुंच गई। चूंकि इस ट्रेन का बरेली से चलने के बाद शाहजहांपुर में स्टॉपेज है सो युवक बेखौफ होकर हरकतें करने लगा। युवती ने विरोध करते हुए बोगी के गेट की तरफ जाकर मोबाइल से कॉल करने का प्रयास किया तो युवक ने उसका मोबाइल छीन लिया और फिर चलती ट्रेन से धक्का दे दिया। युवती द्वारिकेश चीनी मिल के पास गिरी और बेहोश हो गई। कुछ देर बाद होश आया तो वह धीरे-धीरे चलकर आगे पहुंची और वहां मौजूद ग्रामीणों को जानकारी दी। ग्रामीणों ने 112 नंबर पर सूचना दी तो फतेहगंज पूर्वी की पीआरवी मौके पर पहुंच गई। पीआरवी स्टाफ ने उसे फरीदपुर सीएचसी में भर्ती कराया। उसके बताए नंबर पर सूचना दी तो रिश्तेदार और परिचित अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन


ट्रेन के अंदर होने वाली आपराधिक घटनाओं में जीआरपी कार्रवाई करती है। पीआरवी ने तात्कालिक मदद की होगी। नियमानुसार जीआरपी को कार्रवाई करनी चाहिए। पुलिस महिला अपराध के प्रति गंभीर है, इसमें जीआरपी को जो भी मदद चाहिए, वह की जाएगी। - शैलेश पांडेय, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन के अंदर होने वाले अपराध में जीआरपी ही कार्रवाई करती है। हालांकि हमें अभी तक इस तरह की घटना की जानकारी नहीं है। जैसे ही पता लगेगा, कार्रवाई करेंगे। - कृष्ण अवतार, इंस्पेक्टर जीआरपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed