फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   train news

राज्यरानी एक्सप्रेस का इंजन फेल दो घंटे देरी से पहुंची जंक्शन

Sat, 14 Dec 2019 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
train news
बरेली। मूढ़ापांडे रेलवे स्टेशन पर इंजन फेल होने से राज्यरानी एक्सप्रेस शुक्रवार को दो घंटे देरी से बरेली जंक्शन पहुंची। मगर इसके इंतजार में तमाम यात्रियों ने त्रिवेणी एक्सप्रेस छोड़ दी। ऐसे में राज्यरानी के साथ ही त्रिवेणी एक्सप्रेस के यात्रियों को भी ट्रेन के इंतजार में परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह 10:15 बजे दलपतपुर स्टेशन से गुजरने के दौरान ही मेरठ सिटी से लखनऊ जाने वाली सुपरफास्ट ट्रेन राज्यरानी एक्सप्रेस के इंजन में खराबी आनी शुरू हो गई। ड्राइवर किसी तरह ट्रेन को मूढ़ापांडे स्टेशन तक लेकर पहुंचा और फिर इंजन बंद हो गया। करीब आधा घंटे तक मशक्कत के बाद भी ड्राइवर इंजन को ठीक नहीं कर सका तो उसने रेलवे कंट्रोल मुरादाबाद को सूचना दी। मुरादाबाद में इंजन का इंतजाम होने में भी समय लगा। करीब एक घंटे बाद इंजन पहुंचा तो ट्रेन को बरेली की ओर रवाना किया गया। इस वजह से ट्रेन करीब दो घंटे देरी से बरेली जंक्शन पहुंची। वहीं, राज्यरानी के इंतजार में त्रिवेणी एक्सप्रेस छोड़ देने वाले तमाम यात्रियों को भी खासा परेशान होना पड़ा। बता दें कि राज्यरानी और त्रिवेणी एक्सप्रेस के समय में सिर्फ 21 मिनट का अंतर है। इस वजह से त्रिवेणी एक्सप्रेस के तमाम यात्री राज्यरानी से ही सफर करते हैं। मगर शुक्रवार को त्रिवेणी एक्सप्रेस जंक्शन से सही समय 11:28 पर छूट गई और राज्यरानी के इंतजार में इसे छोड़ने वाले परेशान होते रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed