फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   train info

13 तक रद्द रहेगी सत्याग्रह, जन साधारण आज नहीं चलेगी

Wed, 08 Jul 2015 12:28 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 08 Jul 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे की गोंडा-बढ़नी छोटी लाइन को बड़ी लाइन में परिवर्तित करने का कार्य पूरा हो गया। अब इस रेल लाइन को गोंडा स्टेशन से कनेक्ट करने के लिए बुधवार से नॉन इंटरलाकिंग कार्य शुरू होगा। ये कार्य बारह जुलाई तक पूरा हो जाएगा। इससे कई ट्रेनें रद्द की गई हैं।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक इज्जतनगर के कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक गोंडा में नॉन इंटरलाकिंग कार्य के कारण से बड़ी लाइन पर रक्सौल से चलकर दिल्ली जाने वाली गाड़ी संख्या 15273 सत्याग्रह एक्सप्रेस बुधवार से बारह जुलाई तक रद्द कर दी गई है। वहीं दिल्ली से चलकर रक्सौल जाने वाली गाड़ी संख्या 15274 सत्याग्रह एक्सप्रेस नौ से 13 जुलाई तक रद्द रहेगी। वहीं अमृतसर से सहरसा जाने वाली गाड़ी संख्या 14604 जन साधारण एक्सप्रेस बुधवार को नहीं चलेगी। वहीं सहरसा से अमृतसर को चलने वाली गाड़ी संख्या 14603 जन साधारण एक्सप्रेस दस जुलाई को रद्द रहेगी। वहीं छोटी लाइन पर इज्जतनगर से गोंडा को जाने वाली गाड़ी संख्या 15316 गोंडा एक्सप्रेस बारह जुलाई तक बहराईच तक ही जाएगी। वहीं सीतापुर कैंट से शाहजहांपुर तक चलने वाली सवारी गाड़ी संख्या 55045-55046 भी बारह तक रद्द रहेगी। वहीं तेरह से 16 जुलाई तक गोंडासे चलने वाली गाड़ी संख्या 15315 गोंड एक्सप्रेस गोंड स्टेशन की बजाए बहराईच से चलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed