{"_id":"5e0e462b8ebc3e87f846e50e","slug":"train-bareilly-news-bly390419516","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनईआर के एजीएम ने निरीक्षण कर रखरखाव की ली जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनईआर के एजीएम ने निरीक्षण कर रखरखाव की ली जानकारी
विज्ञापन
बातचीत करते एडीआरएम।
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे के अपर महाप्रबंधक (एजीएम) अमित कुमार अग्रवाल ने बुधवार को यांत्रिक कारखाना और डेमू शेड का निरीक्षण किया। इसके बाद समीक्षा बैठक की।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कर्मचारी सुविधा केंद्र, प्रारंभिक प्रशिक्षण केंद्र, रसायन व धातु कर्म प्रयोगशाला व पुराने मीटर गेज कोच को रेल बस में परिवर्तित करने का कार्य, कैंपिंग कोच का पीओएच कार्य समेत एयर ब्रेक अनुभाग, टूल रूम पार्क, पेंट शॉप व निमार्णाधीन वैगन रिपेयर शॉप को देखा। डेमू शेड निरीक्षण के दौरान एजीएम ने शेड में डेमू ट्रेनों के रख-रखाव के लिए रेलवे की ओर से दी गई सुविधाओं के बारे में पूछा। बैठक में बताया गया कि दिसंबर में अनाज लदान, ऑटो मोबाइल, यात्री संख्या में काफी इजाफा हुआ है। सकल आय में बढ़ोतरी हुई है। इस मौके पर मंडल रेल प्रबंधक दिनेश कुमार सिंह, अपर मंडल रेल प्रबंधक आशीष कुमार अग्रवाल, अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) अजय वार्ष्णेय, मुख्य कारखाना इंजीनियर श्री बीएस दोहरे आदि मौजूद रहे। संवाद