{"_id":"5e050af68ebc3e879c010a72","slug":"train-bareilly-news-bly389564130","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल में मंडुवाडीह स्टेशन से चलेगी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल में मंडुवाडीह स्टेशन से चलेगी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस
Fri, 27 Dec 2019 03:52 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 03:52 AM IST
विज्ञापन
train
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल प्रशासन ने वाराणसी जंक्शन का लोड घटाने और उसका जीर्णोंद्धार करने के क्रम में एक जनवरी, 2020 सेे कुछ गाड़ियों के टर्मिनेशन और ओरिजिनेटिंग स्टेशन में बदलाव किया है।
विज्ञापन
इस परिवर्तन के चलते बरेली से गुजरने वाली फिलहाल काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस ही प्रभावित हो रही है। नए साल से यह ट्रेन वाराणसी स्टेशन के बजाय मंडुवाडीह स्टेशन से शुरू और अपनी यात्रा समाप्त करेगी। यहां बता दें कि दो अप्रैल से काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस का नंबर भी बदल जाएगा।
विज्ञापन
रेलवे के उच्चपदस्थ अधिकारियों के मुताबिक वाराणसी स्टेशन काफी पुराना हो चला है। इसलिए स्टेशन का जीर्णोंद्धार प्रस्तावित है, जिसके चलते स्टेशन से ट्रेनों का लोड घटाए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
अधिकारियों के मुताबिक स्टेशन से रोजाना लगभग 350-400 ट्रेनें गुजरती हैं, इनमें से फिलहाल कुछ ट्रेनों को ही मंडुवाडीह स्टेशन की ओर मोड़ा जाएगा। इस क्रम में एक जनवरी से नई दिल्ली से प्रस्थान करने वाली 14258 नई दिल्ली-वाराणसी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस शाम 4.50 बजे मंडुवाडीह स्टेशन पर टर्मिनेट होगी।
यहीं से यह ट्रेन दो जनवरी को 13.30 बजे नई दिल्ली की ओर रवाना होगी। इस बदलाव के चलते दो अप्रैल 2020 से गाड़ी संख्या 14257 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस का परिवर्तित नंबर 15127 और वापसी में 14258 का परिवर्तित नंबर 15128 हो जायेगा।