फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   trafic plan

नए ट्रैफिक प्लान ने लगाया भीषण जाम

Sun, 11 Jan 2015 01:10 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sun, 11 Jan 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन
trafic plan
ट्रैफिक पुलिस ने शहामतगंज में नया ट्रैफिक प्लान लागू तो किया जाम से निजात दिलाने के लिए लेकिन यह प्लान शनिवार को पहले ही दिन धराशायी हो गया। शहामतगंज चौराहे पर ऐसा जाम लगा कि चारों तरफ की सड़कों पर टेंपो-कार और दोपहिया वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ऐन चौराहे पर ऐसा ट्रैफिक फंसा कि लोगों के लिए टस से मस होना दूभर हो गया। लोग घंटों जाम से जूझते रहे तब ट्रैफिक पुलिस हरकत में आई। आनन-फानन में प्लान में बदलाव किया गया तो कुछ राहत मिली लेकिन फिर भी नया ट्रैफिक प्लान दिन भर मुसीबत बना रहा।
विज्ञापन

शहामतगंज चौराहे पर नई ट्रैफिक व्यवस्था शनिवार दोपहर 12 बजे लागू की गई। गाड़ियों को दाहिनी तरफ मुड़ने से रोकते ही विकास भवन रोड पर दूर तक जाम लग गया। दूसरी ओर शाहदाना रोड पर भी गाड़ियां जहां की तहां फंस गईं। यही हाल शाहजहांपुर रोड पर था जहां गाड़ियां बाएं मोड़ने पर पेड़ के पीछे फंस गईं थीं। रोकने के बावजूद स्टॉप लाइन पर रुकने के बजाय बीच चौराहे तक पहुंच गए वाहन और बड़ी मुसीबत बन गए। चारों सड़कों पर ट्रैफिक इस कदर उलझ गया कि यहां तैनात सिपाहियों के पसीने छूट गए। कई घंटों तक शहामतगंज में ऐसा ही माहौल बना रहा।
विज्ञापन

शहामतगंज में भीषण जाम लगने की सूचना मिलने के बाद दोपहर एक बजे एसपी ट्रैफिक ओपी यादव और सीओ ट्रैफिक एमसी दुग्ताल पहुंचे। उन्होंने प्लान में कुछ बदलाव किया। कालीबाड़ी रोड के वाहनों को बायें मोड़कर सैलानी तिराहे सेटेलाइट को निकाले गए। शाहदाना चौराहे से आने वाले चार पहिया वाहन भी सैलानी रोड पर मोड़ दिए। शहामतगंज रोड के वाहन पेड़ के आगे-पीछे दोनों तरफ से निकाले गए। दोपहर बाद सैलानी तिराहे के बजाय सेटैलाइट जाने वाले वाहन शहामतगंज फल मंडी रोड से निकाले जाने लगे। उस रोड का अतिक्रमण हटवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नया प्लान तो बना दिया मगर अतिक्रमण की अनदेखी
ट्रैफिक पुलिस ने शहामतगंज में नया ट्रैफिक प्लान तो लागू कर दिया लेकिन चौराहे के आसपास चारों सड़कों पर बेइंतिहा अतिक्रमण की अनदेखी कर दी। इसी अतिक्रमण की वजह से जाम और ज्यादा मुसीबत बन गया। विकास भवन रोड पर नए खुले मॉल और पीके नमकीन के सामने तमाम वाहन पार्क थे। इसके अलावा ठेले वालों ने भी सड़क घेर रखी थी। शाहदाना रोड पर भी इसी तरह अतिक्रमण ने जाम के दौरान परेशान किया। चौराहे के आसपास खड़े होकर सवारियां भरने वाले ऑटो-टेंपो को भी नया प्लान लागू करने से पहले ट्रैफिक पुलिस ने नहीं हटाया।


--
यह व्यवस्था अभी लागू रहेगी। अगर ट्रैफिक संचालन में कोई दिक्कत आती है तो कुछ और बदलाव कर दिया जाएगा। - ओपी यादव, एसपी ट्रैफिक      
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed