फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   trafic plan

पीक टाइम में दाहिने मुड़ने पर पाबंदी

Sat, 10 Jan 2015 01:25 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sat, 10 Jan 2015 01:25 AM IST
विज्ञापन
शहामतगंतज में ट्रैफिक सुधार को पुलिस ने नया प्लान बनाया है। इसके तहत पीक टाइम में शाहमतगंज चौराहे वाहन दाहिने नहीं मुड़ने दिए जाएंगे। यह व्यवस्था दोपहर 12 से अपराह्न तीन बजे और शाम को 4 से 6.30 बजे के बीच लागू रहेगी। उधर, नावल्टी चौराहा से रोडवेज की ओर वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू होगी। शुक्रवार रात इसका ट्रायल भी किया गया। यह ट्रैफिक प्लान शनिवार दोपहर से लागू हो जाएगा।
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक ओपी यादव ने बताया कि बरेली कॉलेज के पश्चिमी गेट तिराहे से आटो, टेंपो और चार पहिया वाहन कालीबाड़ी रोड पर नहीं जाएंगे। रोडवेज व अयूब खां चौराहे की ओर से आने वाले वाहनों को चौकी चौराहा की तरफ मोड़ दिया जाएगा। कालीबाड़ी रोड से शाहमतगंज आ रहे दो पहिया वाहनों को गांधी उद्यान रोड की तरफ मुड़ने को मिलेगा। यह व्यवस्था दोपहर 12 से शाम 6.30 बजे तक रहेगी। सेटेलाइट की ओर से आने वाले वाहन शाहमतगंज चौराहे से बाएं मोड़ दिए जाएंगे। शाहमतगंज चौराहे से विकास भवन रोड पर टर्निंग प्वाइंट की दूरी बढ़ाई जाएगी। इसे शहामतगंज डलाब के बजाय बरेली कॉलेज बाउंड्री तक बढ़ा दिया जाएगा। यह व्यवस्था पीक टाइम दोपहर 11 से 3 बजे और शाम को 4 से 6 बजे तक लागू रहेगी।
विज्ञापन

शहामतगंज मार्केट चौराहा और सैलानी तिराहे से भी वाहन दाहिने नहीं मुड़ेंगे। पीक टाइम (ट्रैफिक डायवर्जन) के दौरान सामान लदे ठेला शहामतगंज नहीं जाएंगे। रोडवेज आने जाने वाली बसों के लिए लागू वन-वे ट्रैफिक अब आटो, टेंपो और चार पहिया वाहनों के लिए भी लागू होगा। सुबह से रात तक नावल्टी चौराहे से रोडवेज, सिकलापुर की ओर टेंपो और चार पहिया वाहन नहीं जाएंगे। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि जाम न होने की दशा में दो पहिया वाहनों को बीच-बीच में सीधे और दाएं-बाएं निकाला जाएगा। इस प्लान का शुक्रवार शाम को ट्रायल किया गया। व्यवस्था शनिवार से लागू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो पहिया वाहनों की मुश्किलें बढ़ेंगी
शहामतगंज चौराहे से बाएं मुड़ने वाले वाहन पेड़ के पीछे से निकालते हैं। रोड की चौड़ाई कम होने से जाम की स्थिति बनी रहती है। इसमें दुपहिया वाहन भी फंसे रहते हैं। जबकि पेड़ के आगे तमाम रोड खाली पड़ा रहता है। उधर, बैरियर और पुलिस की बाइक खड़ी रहती हैं। शहामतगंज किराने का मुख्य मार्केट है। विकास भवन रोड और पुलिस चौकी के किनारे फुटपाथ पर दुकानें लगी रहने से रोड पर जाम रहता है। दूसरे वहां बाइक खड़ी करने के लिए कोई स्टैंड नहीं है। ऐसे में दुपहिया वाहन से खरीददारी के लिए नहीं जा पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed