फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Traffic will be stopped for three days on Subhash Nagar culvert for cleaning the underground drain

Bareilly News: भूमिगत नाले की सफाई के लिए सुभाषनगर पुलिया पर तीन दिन रोका जाएगा आवागमन

Sun, 08 Jun 2025 02:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
Traffic will be stopped for three days on Subhash Nagar culvert for cleaning the underground drain
बरेली। भूमिगत नाले की सफाई के लिए सुभाषनगर पुलिया पर नगर निगम तीन दिन आवागमन रोकेगा। इन तीन दिनों में सुभाषनगर पुलिया के जरिए शहर आने-जाने वालों को चौपुला पुल होकर गुजरना पड़ेगा। नाला सफाई की तिथि जल्द तय की जाएगी।
विज्ञापन

सुभाषनगर की पुलिया पर बिना बारिश जलभराव हो रहा है। पार्षद शालिनी वर्मा ने यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया। इसके बाद उप नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नैन सिंह, सहायक अभियंता मुकेश शाक्य टीम के साथ मौके पर पहुंचे। नाला निरीक्षण के दौरान पाया कि आवागमन होता रहेगा तो मेनहोल खोलकर सफाई नहीं हो सकेगी। इसलिए तीन दिन तक यातायात रोकना।
विज्ञापन

बिन बारिश हो रहा जल भराव
शनिवार को सुबह 10 बजे के करीब सुभाषनगर का नाला उफना गया। गंदा पानी सड़क पर पुलिया के नीचे आने से लोग आवामगन के लिए परेशान हुए। नाले का जाल दो दिन पहले हटने की वजह से कूड़ा अंदर जा रहा है। पार्षद शालिनी वर्मा ने बताया कि तीन जून को जब जलभराव हुआ तो लोगों ने फेसबुक पर लाइव कर दिया। उसी दिन सफाई के लिए शाम चार बजे नगर निगम की टीम आई थी। सफाई के जाल हटाया था लेकिन इसे दोबारा नहीं लगाया गया। अब कहा जा रहा है कि नगर निगम की टीम नहीं थी। ऐसे में सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग देखी जाए तो हकीकत खुलेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलायुक्त के निर्देश के 10 दिन बाद भी नहीं हुई सफाई
नाले की सफाई न होने से जलभराव की स्थिति है। यह स्थिति मंडलायुक्त के सामने भी आई थी। उन्होंने निर्देश भी दिए थे। हैरत की बात है कि 10 दिन बीतने के बाद भी अब तक सफाई नहीं कराई जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article