फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Traders rallied against digging without planning

बिना प्लानिंग खोदाई के विरोध में व्यापारी लामबंद

Fri, 19 Nov 2021 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
Traders rallied against digging without planning
नाराजगी जताते व्यापारी और अन्य।
पटेल चौक से चौकी चौराहा रोड पर रात 12 बजे शुरू कर दी गई खोदाई
विज्ञापन

व्यापारियों का आरोप- उनके शोरूम और दुकानों को भी पहुंचाया नुकसान
बरेली। पटेल चौक से चौकी चौराहा जाने वाली रोड को स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत चौड़ा किया जा रहा है। ठेकेदार ने बुधवार रात करीब 12 बजे अचानक सड़क पर खोदाई का काम शुरू कर दिया। सुबह दुकान खोलने पहुंचे व्यापारियों ने दुकानों के बाहर चबूतरे, सीढ़ियां टूटी देखीं तो विरोध करना शुरू कर दिया। व्यापारियों ने पार्षद राजेश अग्रवाल के साथ स्मार्ट सिटी के सीईओ अभिषेक आनंद से मुलाकात की।
व्यापारियों का कहना है कि बिना प्लानिंग के मनमर्जी से काम चल रहा है। उनकी दुकानों के बाहर रात 12 बजे से खोदाई शुरू कर दी गई। इसकी उन्हें सूचना तक नहीं दी गई। ऐसे ही मनमाने ढंग से डक्ट बनाने का काम किया गया। मुकेश कुमार, धीरेंद्र सिंह, वीना आदि व्यापारियों ने बताया कि पूरे शहर में मनमाने ढंग से खोदाई होने से व्यापारी हैं लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है।
विज्ञापन

दुकानदारों ने सुबह सूचना दी तो मैं मौके पर पहुंचा और ठेकेदार से बात कर काम रुकवाया। सभी ने स्मार्ट सिटी के सीईओ से मुलाकात कर उन्हें समस्या के बारे में बताया है। यह समस्या सिर्फ इस सड़क की नहीं, बल्कि शहर में जहां भी स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत काम हो रहे हैं, उन सभी जगहों की है। सीईओ को रामपुर गार्डन समेत अन्य सड़कों की स्थिति के बारे में भी अवगत कराया गया है। - राजेश अग्रवाल, पार्षद
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों की बात सुनी है। ठेकेदार से बात कर उन्हें तेजी से सहूलियत के साथ काम करने के निर्देश दिए गए हैं। व्यापारियों को कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी, लेकिन व्यापारियों को भी सहयोग करना होगा। - अभिषेक आनंद, सीईओ, स्मार्ट सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed