फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Traders put up posters - if you build a bridge in Qutubkhana, you will not be able to vote

व्यापारियों ने लगाए पोस्टर- कुतुबखाना में पुल बनवाओगे तो वोट नहीं पाओगे

Wed, 15 Dec 2021 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
Traders put up posters - if you build a bridge in Qutubkhana, you will not be able to vote
व्यापारियों द्वारा छपवाए गए पोस्टर।
शासन-प्रशासन पर लगाया दोहरी नीति अपनाने का आरोप
विज्ञापन

बरेली। कुतुबखाना फ्लाईओवर निर्माण के विरोध में व्यापारी एक बार फिर लामबंद हो गए हैं। उन्होंने बाजार में ‘पुल निर्माण कराओगे तो वोट नहीं पाओगे’ के पोस्टर भी चस्पा भी कर दिए हैं। मंगलवार को हुई बैठक में व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि पुल निर्माण कराया गया तो व्यापारी बाजार बंद करके सड़क पर उतर आएंगे।
नदीम शम्सी ने कहा कि प्रशासन ने पुल निर्माण की घोषणा कर दी है। यह व्यापारियों के हित में नहीं है। कुतुबखाना पुल निर्माण को लेकर शासन-प्रशासन दोहरी नीति अपनाए हुए हैं। व्यापारी यहां पुल निर्माण का विरोध कर रहे हैं, क्योंकि इसके बनने से व्यापार चौपट हो जाएगा। व्यापारी यहां अंडरपास बनाए जाने पर सहमत हैं। इसके बावजूद प्रशासन पुल निर्माण की जिद पर अड़ा है। शहर के जनप्रतिनिधियों ने व्यापारियों को आश्वस्त किया था कि वे उनकी भावनाओं का ख्याल रखेंगे, लेकिन अब पुल निर्माण शुरू कराने की तैयारी है। लिहाजा अब व्यापारियों ने नेताओं के विरोध का फैसला किया है। इसके लिए धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो बाजार भी बंद किया जाएगा।
विज्ञापन

राजेंद्र प्रसाद घिल्डियाल ने कहा कि व्यापारियों और कर्मचारियों के हित को लेकर वह बहुत जल्द अनशन पर बैठेंगे। व्यापारियों और कर्मचारियों के परिवारों की संख्या लाखों में है। उनका नुकसान नहीं होने देंगे। इधर, मंगलवार को व्यापारियों ने बाजार में पुल निर्माण कराओगे तो वोट नहीं पाओगे के नारे लिखे पोस्टर चस्पा कर दिए हैं। बैठक में लोकेश कालरा, भूपेंद्र सिंह, गुरबचन सिंह, प्रिंस सोढ़ी, दीपक अग्रवाल, गुड्डू ठाकुर, अखिलेश पाठक, अमित, अमरजीत सिंह, आलम, विजय पहचानी, अमित, अमित खनीजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed