फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Took revenge on daughter's lover like this, first made her drink alcohol and then slit her throat

Bareilly News: बेटी के प्रेमी से ऐसे लिया इंतकाम, पहले शराब पिलाई फिर गला काट डाला

Mon, 20 Mar 2023 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Mar 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Took revenge on daughter's lover like this, first made her drink alcohol and then slit her throat
सिरौली। होली से एक दिन पहले सिरौली के गांव में सौरभ पुरी नाम के युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सौरभ की प्रेमिका के पिता को जेल भेजा गया है। आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने सौरभ को पहले शराब पिलाई, फिर फावड़े से गला काटकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन


सात मार्च की रात सौरभ घर से खेत की रखवाली को गया था। पांच दिन तक सौरभ का सुराग नहीं लगा तो पुलिस ने पिता की ओर से अज्ञात लोगों पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की थी। 13 मार्च की सुबह सौरभ का सिर कटा शव उसी के ट्यूबवेल के पास खेत में मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने शक के आधार पर गांव के ही ग्रामीण तेज पुरी को थाने लाकर बैठा लिया। पहले तो तेज पुरी पुलिस को गुमराह करता रहा पर बाद में उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। प्रेसवार्ता में आंवला सीओ डॉ. दीपशिखा ने हत्या का खुलासा किया। आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बेरहमी से की थी हत्या

आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने सौरभ को भरोसे में लेकर हत्या की। उसने होली के त्योहार का वास्ता देकर सौरभ से शराब पीने को कहा। सौरभ तैयार हो गया तो वह उसे लेकर खेत में चला गया। वहां शराब पिलाकर सौरभ को बेहोश कर दिया। उसके बाद फावड़े से उसका गला काट दिया। उल्टे फावड़े से उसका सिर कुचल दिया और लाश खेत मे छिपा दी। पहचान छिपाने के लिए सिर अलग और धड़ अलग फेंक दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या का अफसोस नहीं

जेल भेजते वक्त आरोपी के चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी। उसने ने बताया कि सौरभ शादीशुदा और दो बच्चों का पिता था। बावजूद उनकी बेटी को प्रेमजाल में फंसा लिया था। इससे उसके परिवार की गांव में बदनामी हो रही थी, बेटी की शादी में अड़ंगा लगने का खतरा था। कई बार समझाने के बाद भी सौरभ नहीं माना तो उसने हत्या करने का फैसला ले लिया।

वर्जन

सौरभ पुरी की हत्या का खुलासा कर दिया है। उसका मोबाइल भी बरामद हो गया है जो जंगल में कुचलकर फेंक दिया गया था। फावड़ा, लाठी व अन्य साक्ष्य बरामद किए गए हैं। आरोपी को जेल भेजा गया है। - राजकुमार अग्रवाल, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed