फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Today power intrupted

बिजली कटौती

Mon, 18 Oct 2021 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Today power intrupted
बरेली। शहर के बड़े हिस्से में पब्लिक को सोमवार को बिजली कटौती झेलनी पड़ेगी। बिजली निगम ने 132 केवी बरेली टाउन पर मरम्मत और अनुरक्षण कार्य के चलते तीन घंटे का शटडाउन लिया है। शटडाउन के चलते 33 केवी वाले 14 सबस्टेशनों को बिजली नहीं मिल पाएगी। जिस कारण इन सब स्टेशनों से जुड़े इलाकों की कई लाख की आबादी को बिजली संकट झेलना पड़ेगा।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र के अधीक्षण अभियंता विकास सिंघल ने बताया कि दीपावली से पहले बिजली सप्लाई का सिस्टम दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है। इसके तहत सोमवार को ट्रांसमिशन के 132 केवी बरेली सिटी सबस्टेशन पर मरम्मत और अनुरक्षण कार्य किया जाना प्रस्तावित है। इसको देखते हुए सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक अलग-अलग सबस्टेशनों पर शटडाउन लिया गया है। शटडाउन के चलते तकरीबन आधे से ज्यादा शहर में बिजली सप्लाई प्रभावित होगी। जिससे पचास हजार उपभोक्ता प्रभावित होंगे। उन्होंने बताया 33 केवी के दूरदर्शन, शहदाना, कुतुबखाना और जिला न्यायालय सबस्टेशन पर करीब एक घंटा आपूर्ति प्रभावित होगी। इसके साथ ही 33 केवी क्षमता वाले रामपुर बाग, सिविल लाइंस के तीनों सबस्टेशन और रेलवे, एमईएस, सदर कैंट, मिशन कंपाउंड, जगतपुर और डीडीपुरम सबस्टेशन पर सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक का शटडाउन लिया गया है। काम में देरी होने पर शटडाउन की अवधि बढ़ाई भी जा सकती है। उन्होंने बताया शटडाउन के चलते उपभोक्ताओं को दिक्कत न हो, इसके लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर कटौती की सूचना भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed