फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Today laid the foundation stone and inaugurate three hundred million CM

आज तीन सौ करोड़ के शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे सीएम

Sat, 19 Nov 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Sat, 19 Nov 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
Today laid the foundation stone and inaugurate three hundred million CM
Today laid the foundation stone and inaugurate three hundred million CM - फोटो : बरेली, अमर उजाला
 मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज बरेली की जनता को तीन सौ करोड़ की सौगात देंगे। डायल 100 सेवा के लोकार्पण के बाद सीएम जिला जेल, शहामतगंज और आईवीआरआई ओवरब्रिज के अलावा 70 समाजवादी आवास, सात मॉडल स्कूलों का लोकार्पण करेंगे। 
विज्ञापन

जिला जेल को शहर से बाहर शिफ्ट करने के लिए दो सौ करोड़ की लागत से बिथरी में बनकर तैयार हो चुकी है। पुरानी जिला जेल वाली जगह पर बीडीए ने 50 लाख की लागत से पार्क निर्माण का प्रस्ताव भेजा है। 30.30 करोड़ की लागत से शहामतगंज फ्लाईओवर और करीब 45 करोड़ की लागत से आईवीआरआई फ्लाईओवर को सरकार मंजूरी दे चुकी है। रामगंगा नगर में पौने दो करोड़ की लागत से समाजवादी आवास भी बनकर तैयार हो चुके हैं। शिक्षा की दृष्टि से अत्यंत पिछड़े इलाकों में पौने तीन करोड़ की लागत से सात मॉडल स्कूल बनाए गए हैं। गरीबों के लिए नगरीय विकास प्राधिकरण (डूडा) से दो सौ से ज्यादा आवास बनाए गए हैं।
विज्ञापन


क्या है डायल 100 सेवा
 19 नवंबर को शाम छह बजे के बाद कोई भी शिकायतकर्ता पुलिस को 100 नंबर पर फोन करेगा तो वह लखनऊ हेडक्वार्टर में उठेगा। वहां शिकायतकर्ता की लोकेशन ट्रेस हो जाएगी। पूरी शिकायत नोट करने के बाद हेड क्वार्टर से जो गाड़ी सबसे नजदीक होगी, उसको तुरंत घटनास्थल पर भेजा जाएगा। डायल 100 सेवा की प्रारंभ में जीपीएस से लैस 83 गाड़ियां चलेगी। प्रत्येक में ड्राइवर के अलावा एक हेड कांस्टेबल और दो कांस्टेबल मौजूद रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो सौ छात्रों को मिलेगा लैपटॉप
 हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के हाथों बांटे जाने के लिए लखनऊ से दो सौ लैपटॉप शुक्रवार को दोपहर यहां आए तो शिक्षा विभाग के अफसरों ने राहत की सांस ली। इन लैपटॉप का इंतजार कई दिनों से किया जा रहा था। चूंकि शनिवार को मुख्यमंत्री के हाथों इनका वितरण किया जाना है इसलिए सुबह तक लैपटॉप यहां नहीं आए तो अफसरों को चिंता होने लगी थी। लखनऊ से आए लैपटॉप राजकीय इंटर कालेज में रखवा दिए गए हैं। जिन दो सौ छात्र-छात्राओं को लैपटॉप का वितरण पुलिस लाइन में मुख्यमंत्री के हाथों से कराया जाएगा, उनको सुबह कार्यक्रम स्थल पर बुलाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed