फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   tobacco sale in lockdown

लॉकडाउन में गली-गली धड़ल्ले से बिक रहे तंबाकू उत्पाद

Wed, 13 May 2020 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
tobacco sale in lockdown
बरेली। लॉकडाउन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के ध्यान में रखते हुए शासन ने तंबाकू उत्पाद की बिक्री पर रोक लगा दी है। लेकिन इसके बावजूद नियमों का ताक पर रखते हुए यह उत्पाद अब घरों से ही दोगुने से भी ज्यादा रेट पर बिक रहे हैं। ऐसा नहीं कि पुलिस को मामले की जानकारी नहीं। लेकिन साठगांठ के चलते सारा काम धड़ल्ले से हो रहा है। कोहाड़ापीर, मॉडल टाउन व अन्य इलाकों से भी पुलिस के पास शिकायतें पहुंचती हैं, लेकिन किसी पर कार्रवाई नहीं की जाती।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान शहर में चलने वाले पान, गुटखा व सिगरेट की दुकानें बंद हो चुकी हैं। लेकिन उसके बावजूद लोग तक लगातार यह सामान पहुंच रहा है। हां, यह जरूर है कि अब इसके लिए उन्हें दोगुनी से भी ज्यादा कीमत इन चीजों के लिए चुकानी पड़ रही है। खैनी पर तो दुकानदार अब चार गुना कीमत तक वसूल रहे हैं। कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए शासन ने सोशल डिस्टेंसिंट के ध्यान में रखते हुए इन उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया था। लेकिन पुलिस की साठगांठ के चलते यह उत्पाद गली मोहल्लों में धड़ल्ले से बिक रहे हैं। कुछ दुकानों का हाल तो यह है कि दुकानदार पकड़े जाने के डर से सिर्फ जान पहचान के लोगों को ही तंबाकू उत्पाद बेचते हैं। बाकियों को लौटा दिया जाता है। कुछ दिन पहले मॉडल टाउन के एक घर में तंबाकू उत्पाद बिकने की शिकायत बारादरी पुलिस तक पहुंची थी। लेकिन पुलिस ने उस पर कोई कार्रवाई नहीं की। ऐसे ही बानकाना मोहल्ले के कुछ लोगों ने खुद ही सोमवार शाम थाने पहुंचकर मोहल्ले के ही एक मकान में इनकी बिक्री होने के कारण भीड़ लगने की शिकायत की थी। लेकिन उसे भी पुलिस ने नजरअंदाज कर दिया। कोतवाली क्षेत्र में साठगांठ के बाद छोड़ दिए गए एक कट्टे में भरे तंबाकू उत्पाद पुलिस ने मामला सामने आने पर सोमवार को ही दोबारा पकड़कर कार्रवाई कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed